शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

डाबर खदिरारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

डाबर खदिरारिष्ट एक आयुर्वेदिक सिरप है जो मुख्यतः चर्म रोग, खाज-खुजली, फंगल इन्फेक्शन और पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में उपयोगी है। इसका सामान्य खुराक 15-30 ml है, किंतु अत्यधिक मात्रा में जलन और गैस जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

डाबर खदिरारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

वर्तमान समय में हमें अनेंक तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है. लेकिन लोगों के मन में कौन सी दवा अच्छी है, इसको लेकर संदेह रहता है. इसी कारण बाजार में उपलब्ध अनेंक दवाओं से संबंधित लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं.

विज्ञापन

ऐसा ही एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि डाबर खदिरारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

डाबर खदिरारिष्ट सिरप
डाबर खदिरारिष्ट सिरप

डाबर खदिरारिष्ट सिरप के फायदे-

वीडियो

यह एक आयुर्वेदिक दवा है. इस दवा का प्रय़ोग मुख्यतौर पर चर्म रोगों के इलाज के तौर पर किया जाता है. इसके प्रय़ोग से चर्म रोग, खाज खुजली , फंगल इन्फेक्शन , मस्से , कील मुहांसे , पेट के कीडे, पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ साथ कई तरह की समस्याओं के लिए उपयोगी होता है. Dabur Khadirarishta Syrup एक एंटी माइक्रोबियल,एंटी ऑक्सीडेंट,ब्लड प्यूरीफायर है.

इस इस दवा की खुराक की बात करें, तो इसकी सामान्य खुराक 15-30 ml सुबह खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में प्रयोग करनी चाहिएं. यहां यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि रोगी की स्वास्थ्य स्थिति , रोग , लिंग के आधार पर खुराक की मात्रा अलग अलग हो सकती है क्योंकि हर रोगी का मामला अलग अलग होता है. इसी कारण इस दवा के प्रयोग से पहले किसी विशेषज्ञय से संपर्क जरूर करें.

demo pic 1535538999
चर्म रोग

अगर इस दवा में प्रयोग होने वाली सामग्री की बात करें, तो इसमें खदिरा , देवदारू , वाकुचि , दारूहरिद्रा , अम्लाकी , हरीतकी , विभीतकी , धातकी , कनोला , नागकेसर , जातीफल , पीपली , शहद इत्यादी का प्रयोग किया जाता है. इन सामग्री का आयुर्वेद में विशेष महत्व होता है. इसी कारण यह दवा अनेंक तरह के चर्म रोगों के लिए उपयोगी साबित होती है. चर्म रोगों के कारण कई बार हमारा चेहरा इतना खराब भी हो जाता है कि हमारे अंदर हीन भावना आ जाती है तथा हमारा स्वभाव भी चि़डचिड़ा हो जाता है.

यह भी पढ़ें: पतंजलि की दशमूल क्वाथ के चमत्कारिक फायदे और नुकसान क्या हैं ?

Dabur Khadirarishta Syrup दवा के प्रयोग से होने वाले नुकसान की बात करें, तो यह एक आयुर्वेदिक दवा है. आमतौर पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. लेकिन कहा जाता है कि अति हर चीज की बुरी होती है.

अगर हम इस दवा का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में करते हैं, तो इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं. जैसे- जलन , गैस इत्यादी. अगर इस दवा के प्राइस की बात करें, तो इसके 450 ml की बोतल लगभग 150 रूपये में आसानी से बाजार में मिल जाती है या फिर इसको Online भी मंगाया जा सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →