वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, मैथ्यू फिशर को मिला पहला मौका
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है, जहां वह 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपन
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है, जहां वह 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर को सौंपी गई है।
इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण 28 वर्षीय तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर हैं, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। फिशर निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। टेस्ट टीम के कप्तान टॉम लैथम इस सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
नए चेहरों और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण
टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर का लिस्ट ए रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, जहां उन्होंने 35 मैचों में 32 विकेट हासिल किए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ को भी टीम में जगह दी गई है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनोक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के कंधों पर होगी।
प्रमुख खिलाड़ियों को आराम
इस दौरे के लिए कई नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया गया है या वे अन्य कारणों से अनुपलब्ध हैं। इनमें काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्के शामिल हैं। वहीं, डेवोन कॉनवे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण छुट्टी पर हैं। रचिन रवींद्र मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने की वजह से इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ उनकी पहले से तय व्यवस्था का हिस्सा है।
कोच ने जताई नए गेंदबाजों पर खुशी
हेड कोच रॉब वाल्टर ने टीम में नए चेहरों के शामिल होने पर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, "जैकब और मैट का ग्रुप में शामिल होना बहुत अच्छा है और मुझे पता है कि वे बहुत ऊर्जा और रोमांच। ऑल-राउंड स्किलसेट में लगातार सुधार करके यह मौका हासिल किया है।" फिशर के बारे में उन्होंने कहा, "मैट को पहली बार वनडे ग्रुप में शामिल करने का यह एक अच्छा मौका है। वह अच्छी गति से गेंदबाजी करता है और अपनी विविधता पर कड़ी मेहनत कर रहा है ताकि यह पक्का हो सके कि वह पारी के अलग-अलग स्टेज पर गेंदबाजी कर सके।" कोच ने डफी के अनुभव की तारीफ करते हुए कहा, "जैकब पिछले कुछ सालों से सभी फॉर्मेट में हमारे लिए सबसे अलग रहे है। उसकी स्किल्स और अनुभव हमारी स्क्वाड के लिए बढ़िया एडिशन होगा। मुझे पता है कि वह फिर से न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हैं।"
वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टीम इस प्रकार है: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोलस, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग। यह सीरीज 12 से 22 जुलाई के बीच खेली जाएगी।
इनपुट: IANS



