भारत के कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है। बांलादेश के खिलाफ यह सीरीज तीन नवंबर से भारत में शुरू होगी।
कोहली लगभग नॉन-स्टॉप खेल रहे हैं, जिसमें पिछले साल अक्टूबर से भारत के 56 मैचों में से 48 मैच खेले हैं।
बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम को 24 अक्टूबर को मुंबई में चुना जाएगा।
चयन समिति के एक सूत्र ने बताया कि विराट को काम के बोझ प्रबंधन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा सकता है। लेकिन चयनकर्ता केवल विराट से बात करेंगे ।
सूत्र ने कहा, "यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि कप्तान खुद कैसा महसूस करते है। वह अपने शरीर को सबसे अच्छा जानते है और अगर जरूरत हो तो वह खुद चयनकर्ताओं से आराम के लिए कह स…
यह भी पढ़ें: BCCI के नए अध्यक्ष बनने पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, अगर ऐसा होता है तो…
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें