गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली इस वजह से नहीं खेल सकते हैं!

भारत के कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली इस वजह से नहीं खेल सकते हैं!

भारत के कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है। बांलादेश के खिलाफ यह सीरीज तीन नवंबर से भारत में शुरू होगी।

विज्ञापन

कोहली लगभग नॉन-स्टॉप खेल रहे हैं, जिसमें पिछले साल अक्टूबर से भारत के 56 मैचों में से 48 मैच खेले हैं।

बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम को 24 अक्टूबर को मुंबई में चुना जाएगा।

चयन समिति के एक सूत्र ने बताया कि विराट को काम के बोझ प्रबंधन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा सकता है। लेकिन चयनकर्ता केवल विराट से बात करेंगे ।

सूत्र ने कहा, "यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि कप्तान खुद कैसा महसूस करते है। वह अपने शरीर को सबसे अच्छा जानते है और अगर जरूरत हो तो वह खुद चयनकर्ताओं से आराम के लिए कह सकते है।"

यह भी पढ़ें: BCCI के नए अध्यक्ष बनने पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, अगर ऐसा होता है तो…

दिल्ली में पहले टी 20 के बाद, राजकोट और नागपुर क्रमशः 7 और 10 नवंबर को दूसरे और तीसरे मैच की मेजबानी करेंगे।

इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी, 14 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी।

दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।

भारत दिसंबर में वेस्टइंडीज की मेजबानी तीन टी 20 और तीन वनडे मैचों के लिए करेगा।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →