कैब सर्विस देने में प्रसिद्ध Uber टेक्नोलॉजीज इंक ने भारतीय खाद्य ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के बदले ऑनलाइन फूड-ऑर्डरिंग बिजनेस Uber Eats को Zomato के हाथों बेच दिया है।
जोमैटो ने ऊबर ईट्स का भारतीय कारोबार लगभग 35 करोड़ डॉलर यानी 2485 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
आपको बता दें कि कैब सर्विस देने वाली कंपनी Uber की खाना डिलिवर करने वाली शाखा भारत में कुछ अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही थी। इसलिए यह तय था कि इसे जोमैटो को बेच दिया जायेगा। 2017 में Uber Eats भारत में…
ज़ोमेटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग में लिखा, "हमने उबर ईट्स इंडिया का अधिग्रहण कर लिया है और इस डेवलपमेंट के साथ हम भारत में खाद्य वितरण श्रेणी में निर्विवाद रूप से मार्केट लीडर हैं।"
इस सौदे के माध्यम से, Uber Eats India के यूजर अब Zomato के यूजर बन गए हैं।"
यह कहा जा रहा है कि ऊबर की अपनी कंपनी पॉलिसी है कि वह अगर मार्केट में पहले या दूसरे नंबर पर नहीं रहती है तो वह बाजार छोड़ देती है। ऐसे में यह फैसला इसी नीति के तहत लिया गया माना जा रहा है।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें