खेल

धोनी और भुवनेश्वर ने छीनी श्रीलंका के मुँह से जीत

(फोटो: IANS)

भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) और महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 45) के बीच आठवें विकेट के लिए बेहद अहम साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को गुरुवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में तीन विक…

(फोटो: IANS)

एक समय भारत का स्कोर 109 रन बिना किसी नुकसान के था, लेकिन अकिला ने इसी स्कोर पर रोहित शर्मा (54) का विकेट लेकर विकटों का सिलसिला शुरू किया और भारत के सात विकेट 131 रनों पर ही गिरा दिए।

(फोटो: IANS)

यहां से धौनी और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका के मुंह में से जीत छीन ली।

(फोटो: IANS)

इससे पहले श्रीलंका ने मिलिंदा श्रीवर्दने (58) ती अधर्शतकीय पारी और उनकी चमारा कपुगेदरा के साथ छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी के दम पर 236 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

(फोटो: IANS)

श्रीलंका एक समय 121 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो चुकी थी, लेकिन श्रीवर्दने और कपुगेदरा ने उसे जल्दी ऑल आउट होने से बचाया और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

(फोटो: IANS)

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

(फोटो: IANS)

पूरी खबर News4Social पर पढ़ें

(फोटो: IANS)
पूरी खबर पढ़ें →