रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

धोनी और भुवनेश्वर ने छीनी श्रीलंका के मुँह से जीत

भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) और महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 45) के बीच आठवें विकेट के लिए बेहद अहम साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को गुरुवार को पल्लेकेले…

धोनी और भुवनेश्वर ने छीनी श्रीलंका के मुँह से जीत
भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) और महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 45) के बीच आठवें विकेट के लिए बेहद अहम साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को गुरुवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण भारत को 231 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने 44.2 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एक समय भारत का स्कोर 109 रन बिना किसी नुकसान के था, लेकिन अकिला ने इसी स्कोर पर रोहित शर्मा (54) का विकेट लेकर विकटों का सिलसिला शुरू किया और भारत के सात विकेट 131 रनों पर ही गिरा दिए। यहां से धौनी और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका के मुंह में से जीत छीन ली। इससे पहले श्रीलंका ने मिलिंदा श्रीवर्दने (58) ती अधर्शतकीय पारी और उनकी चमारा कपुगेदरा के साथ छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी के दम पर 236 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका एक समय 121 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो चुकी थी, लेकिन श्रीवर्दने और कपुगेदरा ने उसे जल्दी ऑल आउट होने से बचाया और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।  
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →