Weather Update | दिल्ली-NCR में घना कोहरा, 50 से ज्यादा उड़ानों में देरी, कई फ्लाइट हुईं डाइवर्ट | Navabharat (नवभारत) h3>
नयी दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही और तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम है। शहर में सफदरजंग, आनंद विहार और इंडिया गेट जैसे कई इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
#WATCH | Dense fog covers Delhi’s Akshardham area as cold wave continues.
(Visuals shot at 7:50 am) pic.twitter.com/4EYSbW4mQV
— ANI (@ANI) December 26, 2023
#WATCH | Delhi: Parts of Delhi engulfed in fog as cold-wave continues, visuals from Sarai Kale Khan
(Drone visuals shot at 7:25 am) pic.twitter.com/xPtFzCkmOz
— ANI (@ANI) December 26, 2023
Attached RAPID INSAT 3DR satellite imagery shows fog layer spreading over Punjab, Haryana, Delhi, Uttar Pradesh and North Madhya Pradesh visible in the yellow-circled area: IMD pic.twitter.com/booEC6yrmQ
— ANI (@ANI) December 26, 2023
दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में तड़के साढ़े पांच बजे बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। पालम में यह 100 मीटर थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर लगभग 50 उड़ानों के संचालन में देरी हुई। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। कई फ्लाइट्स लेट हो गई है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।वहीँ अब तक, दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे और कम दृश्यता केचलते सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पांच उड़ानें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दी गईं हैं।
कोहरे के कारण 14 ट्रेन के आगमन में भी देरी हुई। मौसम संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। शहर में सोमवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही थी और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच, सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
Minimum temperatures are in the range of 6-10°C over most parts of Punjab, Haryana-Chandigarh-Delhi, West UP and 11-12°C over most parts of Rajasthan, EUP, MP and some parts of north Chhattisgarh, Jharkhand. Minimum Temp is normal/above normal over most parts of the country: IMD pic.twitter.com/TR89bea1pK
— ANI (@ANI) December 26, 2023
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा”, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम”, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब”, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब” तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर” श्रेणी में माना जाता है।
यह भी पढ़ें