Weather News : राजस्थान में चार दिन लू से राहत,  4 डिग्री गिरेगा तापमान, पढ़ें पूरी खबर | Weather Alert relief from heat wave for next 4 days in rajasthan | Patrika News

119
Weather News : राजस्थान में चार दिन लू से राहत,  4 डिग्री गिरेगा तापमान, पढ़ें पूरी खबर | Weather Alert relief from heat wave for next 4 days in rajasthan | Patrika News

Weather News : राजस्थान में चार दिन लू से राहत,  4 डिग्री गिरेगा तापमान, पढ़ें पूरी खबर | Weather Alert relief from heat wave for next 4 days in rajasthan | Patrika News

Weather News : राजस्थान में अगले चार दिन तक लू की स्थिति नहीं रहेगी ,जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं होने की संभावना है। बड़ी बात यह है कि चार दिन तक बादल छाए रहेंगे, और तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

जयपुर

Published: April 21, 2022 11:16:07 am

Weather News : राजस्थान में अगले चार दिन तक लू की स्थिति नहीं रहेगी ,जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं होने की संभावना है। बड़ी बात यह है कि चार दिन तक बादल छाए रहेंगे, और तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के नार्थ-वेस्ट और नार्थ राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी-अंधड़ का जोर रहेगा। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

चार संभागों में आंधी-अंधड़
प्रदेश में पिछले 24 घंटे से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में देखें तो जैसलमेर और कई स्थानों पर हल्की बारिश ने तापमान में बदलाव किया है। बुधवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। जबकि अधिकतर इलाकों में आंधी चलने की चेतावनी है। जयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग में आंधी-अंधड़ का दौर चलेगा। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा की माने तो राजस्थान में आंधी-अंधड़ का दौर 24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगा, लेकिन मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म नहीं होगा। बुधवार को दो दर्जन से अधिक जिलों में आंधी-अंधड़ की चेतावनी है।

26 से बढ़ेगा तापमान
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो चार दिन तक राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते लू का असर प्रदेशवासियों को परेशान नहीं कर सकेगा। साथ ही बादल छाए रहने से भी हल्की राहत मिल सकेगी। बतादें कि बीते कई बरसों तक 20 अप्रेल के बाद गर्मी का जोर देखा गया है और सारे रेकाॅर्ड भी इन दिनों में ही टूटे हैं। लेकिन इस बार अप्रेल के अंतिम 10 दिन कुछ राहत भरे महसूस किए जा सकते हैं।

क्या कहता है तात्कालीन पूर्वानुमान
मौसम केन्द्र जयपुर के तात्कालीन पूर्वानुमान की बात करें तो नागौर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, टोंक, बूंदी, कोटा, झुंझुनूं, चूरू. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बांसवाड़, चित्तौड़गढ़ और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, धूलभरी आंधी, हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम का पूर्वानुमान
22 अप्रेल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
23 अप्रेल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
24 अप्रेल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
25 अप्रेल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
26 अप्रेल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News