Advertising
<

Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

0
Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

बिहार में ठंढ और कनकनी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसकी वजह बर्फीली पछुआ हवा और घना कोहरा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में कनकनी  चरम पर है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ‘कोल्ड वेव’ और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेशवासियों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-BJP Bihar: अगले साल यहां भी सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा; पंचायतों में परचम की रणनीति हो रही तैयार

Advertising

विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी, थम गई रफ्तार

गुरुवार सुबह बिहार के करीब 10 जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सुपौल, बांका, बेगूसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद और नालंदा जैसे जिलों में विजिबिलिटी गिरकर महज 10 से 50 मीटर रह गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है, वहीं गया में विजिबिलिटी सबसे कम रिकॉर्ड की गई।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: ‘नीतीश कल भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे मुख्यमंत्री’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

29 दिसंबर तक शीतलहर का कहर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 से 29 दिसंबर के बीच राज्य के कई जिलों में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में ‘कोल्ड-डे’ जैसे हालात हैं। धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। 30 दिसंबर के बाद ही मौसम में मामूली सुधार की संभावना जताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

पटना और गया में भारी गिरावट

बीते 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं कई जिलों में दिन का पारा 9 से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे ‘डे-कोल्ड’ की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक हवा की दिशा में बदलाव नहीं होता, तब तक ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सीधी बर्फीली हवाएं बिहार के मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा रही हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News