शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

अपने जीवन से जुड़े अनसुने किस्से सुनाए कप्तान विराट कोहली नें

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ग्राउंड पर अपने गरम मिजाज के लिए जाने जाते है। हर कोई जानता है की विराट कोहली को मैदान पर कितना गुस्सा आता है।

अपने जीवन से जुड़े अनसुने किस्से सुनाए कप्तान विराट कोहली नें
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ग्राउंड पर अपने गरम मिजाज के लिए जाने जाते है। हर कोई जानता है की विराट कोहली को मैदान पर कितना गुस्सा आता है। आप नें न जाने उन्हें कितनी बार गुस्सा करते हुए टीवी पर देखा होगा। लेकिन वह अपनी असल ज़िंदगी में इतने गुस्सैल नहीं है, उन्होंने अपनी ज़िंदगी के कुछ किस्से सुनाए। Dressing room नए ख़िलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव करते है विराट आपको बाता दें की एक इंटरव्यू में उनसे यह सवाल पूछा गया था की जब भी कोई नया ख़िलाड़ी टीम में आता है तो वह उनके साथ ड्रेसिंग रुम में कैसे व्यवहार करते है। उन्होंने कहा की जब में ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर से पहली बार मिला था तो मैं पूरी तरह से नर्वस था और आज जब भी कोई नया ख़िलाड़ी ड्रेसिगं रुम में मुझसे मिलता है तो वह उन खिलाडियों को अपने जैसा नर्वस महसूस नहीं होने देते है। उन्होंने कहा की जब भी कोई मुझे ज्यादा इज्जत देने लगता है तो मैं उनके साथ मज़ाक करने लग जाता हूँ जिससे वे सभी सहज महसूस करने लगते है और अपनी बात मुझे बहुत सहजता और आसानी के साथ कहने लगते है। मुझे लगता है हर किसी को अपनी बात खुल कर रखनी चाहिए। अपने बचपन का किस्सा भी सुनाया विराट कोहली नें विराट कोहली नें अपने बचपन का किस्सा भी सुनाया, उन्होंने कहा की जब वह छोटे थे तो उन्हें अपने बड़े भाई के दोस्तों के साथ रहना अच्छा लगता था। उन्होंने बताया की वह अपने बड़े भाई से 7 साल छोटे थे। जिसकी वजह से उनके भाई के दोस्त उन्हें अपने साथ नहीं रखते थे। विराट नें बताया की बचपन में उन्हें अपने भाई के दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलना पसंद था। वह उनके साथ क्रिकेट खेलते थे। लेकिन जब उनकी बैंटिंग की बारी आती थी तो वे लोग उन्हें घर भेज देते थे।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →