गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Top stories

भगवान बनना पड़ा महंगा ।

'भगवान' एक ऐसा शब्द जिसको बोलते हुए सुनते हुए अपार विश्वास का भाव होता है, जिसको लोग हमेशा सिर्फ अच्छा पाने की उम्मीद से देखते है, जिनसे लोग बुरे कर्म करते हुए…

भगवान बनना पड़ा महंगा ।
'भगवान' एक ऐसा शब्द जिसको बोलते हुए सुनते हुए अपार विश्वास का भाव होता है, जिसको लोग हमेशा सिर्फ अच्छा पाने की उम्मीद से देखते है, जिनसे लोग बुरे कर्म करते हुए डरते है, जिनके डर से लोग इंसानियत को जिन्दा रखते है मगर कुछ ऐसे लोग जो भगवान की इस अपार शक्ति और लोगो के गहन विश्वास का गलत फायदा उठाते है तो कुछ ऐसा होता है जैसा इस वीडियो में दिखाया गया है। भगवान के भेष में आये ये दो लड़के जो भगवान का हवाला दे कर पैसे कमाते है, भगवान के नाम की आड़ में ये अजीबो गरीब धंधा चलाते है, लोगो को बेवकूफ बनाते है और उनसे पैसे लूटते है। भगवान के भेष में भीख मांग रहे इन दो लड़को को लोगो ने कुछ इस तरह पीटा जैसे ये किसी घोर पाप के भागीदारी है! आप ही बताइएं इस तरह सजा देना भी सही है क्या ? माना पैसा कमाने का तरीका गलत है मगर मार्गदर्शन करने का काम भी तो दूसरे इंसान का ही फर्ज होता है। आप ही इस वीडियो को देखिये और हमे अपने विचार कमेंट के जरिये बताइएं कि किस तरह से यह मुश्किल हल हो सकती है कि भारत के युवा इस तरह के काम कर पैसा न कमाएं? हमे अपने विचार बताइएं जिनसे हम लोगो में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैला सके .....
Neha Jangra

Neha Jangra

नेहा जांगड़ा News4Social की बिज़नेस संवाददाता हैं। वे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों को कवर करती हैं, और आर्थिक मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →