होमTop storiesVHP ने पंचमुखी मंदिर में किया हनुमान चालीसा का वितरण: संगठन...
VHP ने पंचमुखी मंदिर में किया हनुमान चालीसा का वितरण: संगठन के राष्ट्रीय मंत्री भी हुए शामिल, कहा- यह केवल संगठन नहीं, सनातन संस्कृति, सेवा और समर्पण का परिवार है – Purnia News
VHP ने पंचमुखी मंदिर में किया हनुमान चालीसा का वितरण: संगठन के राष्ट्रीय मंत्री भी हुए शामिल, कहा- यह केवल संगठन नहीं, सनातन संस्कृति, सेवा और समर्पण का परिवार है – Purnia News h3>
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शनिवार को पंचमुखी मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार के पुत्र रेवांश कुमार के जन्मोत्सव के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेवांश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। हनुमान चालीसा का किया गया वितरण धार्मिक आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इससे मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंग गया। सनातन संस्कृति और सेवा का दिया संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा और समर्पण का परिवार है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी ताकत है और संगठन हर कार्यकर्ता तथा उसके परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा को उन्होंने संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। नेतृत्व के लिए जताया आभार राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशीष गोस्वामी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और समाज व धर्म सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सनातन एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला मंत्री अशोक कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार यादव, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर उपाध्यक्ष धीरज भगत, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, सोशल मीडिया प्रभारी तनु सिंह सहित महिला मोर्चा और संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews