रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: होटल मालिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी किशोर संरक्षण में
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक नाबालिग से जुड़े पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रुद्रपुर में हुई इस घटना के सि
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक नाबालिग से जुड़े पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रुद्रपुर में हुई इस घटना के सिलसिले में एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है, जिसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने एसओजी और सर्विलांस की सहायता से 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ीं
जांच के आधार पर पुलिस ने 32 वर्षीय मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि मनोज होटल का मालिक है। मिले सबूतों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 भी जोड़ दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपियों की पहचान हुई है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जांच जारी है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इनपुट: IANS



