UP Politics: CM योगी के हॉकी खेलने पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- सपा के जमीन पर खेलने को मजबूर हैं | UP Politics: Akhilesh Yadav’s taunt on CM Yogi playing hockey, said- S | Patrika News h3>
Akhilesh Yadav Attacks On CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी में हॉकी खेलते दिखे, उसी मोमेंट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम योगी पर तंज किया। वीडियो में दिख रहा है कि सीएम योगी पहली बार स्टिक से बॉल को मारने में असफल हो जाते हैं, इसको लेकर उन्होंने तंज करते हुए लिखा, “आज जब झांसी में सपा के बनाए एस्ट्रोटर्फ पर मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ तो न जाने किसने कहा भाजपाई अब सपा की जमीन पर खेलने के लिए मजबूर हैं।
मुख्यमंत्री ने हॉकी को नई ट्रिक भी दी कि गलती को इतनी जल्दी सुधारो कि लोगों को दिखाई न दे और कोई ऊंगली उठाए तो कह दो हम चूके नहीं थे, विपक्षी को धोखा दे रहे थे, उसका ध्यान बंटा रहे थे. वैसे भी धोखा देने के मामले में भाजपाइयों का कोई मुकाबला नहीं है। वैसे सद्भावना में एक सलाह ये है कि ऐसे प्रयास का जोखिम वो कभी तैराकी में न उठाएं। शुभ रात्रि!”