UP Panchayat elections 2021 results live updates

355
UP Panchayat elections 2021 results live updates


UP Panchayat elections 2021 results live updates

Sun, 02 May 2021 07:27 AM

मेरठ : कौन बनेगा प्रधान, कौन सदस्य, फैसला आज

कौन बनेगा ग्राम प्रधान। कौन जिला पंचायत सदस्य। कौन बीडीसी सदस्य। इंतजार की घड़ी खत्म हुई। मेरठ में रविवार सुबह आठ बजे से 12 ब्लाक के मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती होगी।

Sun, 02 May 2021 07:12 AM

बागपत: मतपेटियों में बंद 5310 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

बागपत में बनाए गए 6 मतगणना स्थलों में  111 टेबल पंचायतवार मतगणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से आरंभ होकर समाप्ति तक चलेगा। मतगणना को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए 5310 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 फीसदी कर्मचारी को रिजर्व में रखा गया है।

Sun, 02 May 2021 07:10 AM

सहारनपुर: इंतजार खत्म, आज बनेगी गांव की सरकार

आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है। आज मतगणना के साथ ही गांव की सरकारों का गठन हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, फिर ग्राम प्रधान, बीडीसी और अंत में जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना होगी। सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो जाएगी। 

Sun, 02 May 2021 07:08 AM

824 केंद्रों पर होगी मतगणना

प्रदेश में 826 ब्लॉकों में 824 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आठ कम्पनी सीआरपीएफ, दो कम्पनी एसएसबी, 10 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल ओर 67 कम्पनी पीएसी लगाई गई है।

Sun, 02 May 2021 07:06 AM

मतगणना स्थल पर होगी रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि हर मतगणना स्थल के बाहर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था रहे। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराए। मतगणना, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही सम्पन्न हो। सभी जिलों के लिए शासन स्तर से एक-एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया जाए।

Sun, 02 May 2021 07:03 AM

चार चरणों में हुए मतदान

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में हुए। 80465 मतदान केन्द्रों के 201973 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए। इस चार चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव हुआ।



Source link