UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में बूथ गुरु दिलाएंगे BJP को जीत! जानिए क्या है भाजपा की नई रणनीति?

19
UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में बूथ गुरु दिलाएंगे BJP को जीत! जानिए क्या है भाजपा की नई रणनीति?

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में बूथ गुरु दिलाएंगे BJP को जीत! जानिए क्या है भाजपा की नई रणनीति?

Kanpur Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी के संस्थान प्रकोष्ठ ने मेयर प्रत्याशी की जीत के लिए एक लाख बूथ गुरु तैयार किए हैं। निकाय चुनाव में बूथ गुरु प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। संस्थान प्रकोष्ठ ने इसके लिए ‘हर बूथ पर एक गुरु’ स्लोगन दिया है। बूथ गुरु जमीनी स्तर पर काम कर वोटरों को बूथ तक ले जाने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही वोटरों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं।

 

सांकेतिक तस्वीर
सुमित शर्मा, कानपुरःयूपी निकाय चुनाव (Kanpur Nagar Nikay Chunav 2023) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कानपुर का मेयर चुनाव बुद्धजीवियों का चुनाव माना जाता है। ऐसे में बीजेपी पार्टी के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने एक लाख बूथ गुरु तैयार किए हैं। निकाय चुनाव में हर बूथ पर एक गुरु तैनात किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यही बूथ गुरु बीजेपी प्रत्याशियों को जीत दिलाएंगे।कानपुर में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने आशनी विकास अवस्थी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने आर्यनगर विधानसभा से दूसरी बार के विधायक अमिताभ वाजपेई की पत्नी वंदना वाजपेई को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा और कांग्रेस ने ब्राह्मण प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। वहीं बीजेपी ने अबतक पत्ते नहीं खोले नहीं हैं। जबकि बीजेपी में दावेदारों की संख्या इतनी ज्यादा है, कि स्क्रीनिंग कमेटी के लोग भी हैरान हैं।

‘हर बूथ पर एक गुरु’ स्लोगन दिया

बीजेपी के संस्थान प्रकोष्ठ ने मेयर प्रत्याशी की जीत के लिए एक लाख बूथ गुरु तैयार किए हैं। निकाय चुनाव में बूथ गुरु प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। संस्थान प्रकोष्ठ ने इसके लिए ‘हर बूथ पर एक गुरु’ स्लोगन दिया है। बूथ गुरु जमीनी स्तर पर काम कर वोटरों को बूथ तक ले जाने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही वोटरों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं।

इनको बनाया गया बूथ गुरु

प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि संस्थान की तरफ से पार्टी से जुड़े विभिन्न शिक्षण संस्थानों के चेयरमैन, सेक्रेटरी, डॉरेक्टर, प्रिंसिपल, प्रफेसर, स्टूडेंट को बूथ गुरु की टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तर के 825 पदाधिकारी और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरेंडाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिएNBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News