Advertising
Home Breaking News Hindi श्रीराम मंदिर हिंदुस्तान में नहीं तो क्या सऊदी अरब में बनेगा –...
Advertising
<

श्रीराम मंदिर हिंदुस्तान में नहीं तो क्या सऊदी अरब में बनेगा – उत्तर प्रदेश के मंत्री

430

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में विज्ञान एवं सुचना प्रौद्योगिकी और वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण हिंदुस्तान में नहीं होगा तो क्या सऊदी अरब में होगा | अकबरपुर के सी वी सिंह लॉ कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. शिवसहाय सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोहसिन रजा बोल रहे थे |

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की राह पर चल रहा है | चुनाव के दौरान जो भयमुक्त समाज का वादा किया था उसे पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है | आगे उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था जिससे प्रदेश खोखला हो गया था | योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है |

उन्होंने आजम खान पर भी निशाना साधा | कहा कि आजम खान एक क्रूर और अत्याचारी नेता है, उन्होंने सबसे ज्यादा जुल्म अपने ही समाज के लोगो पर किया |

श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में ही होगा | हिंदुस्तान में नहीं तो क्या सऊदी अरब में बनेगा | उन्होंने कहा कि रोजा और इफ्तार पार्टी के नाम पर राजनैतिक दलों ने सिर्फ रोटियां सेकी और इसकी कोई धार्मिक मान्यता नहीं है |

Advertising