UP Election Result 2022: सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार का गठन होली से पहले संभव up assembly election result 2022 news live updates cm yogi adityanath akhilesh yadav bjp sp congress sp

115
UP Election Result 2022: सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार का गठन होली से पहले संभव up assembly election result 2022 news live updates cm yogi adityanath akhilesh yadav bjp sp congress sp

UP Election Result 2022: सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार का गठन होली से पहले संभव up assembly election result 2022 news live updates cm yogi adityanath akhilesh yadav bjp sp congress sp

उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्‍न मन रहा है। 37 सालों बाद किसी पार्टी को जनता ने दोबारा सत्ता की कुर्सी पर बैठाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सूबे में योगी और मोदी फैक्टर चला है और लोगों ने उनपर भरोसा जताया है। योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। बीजेपी को 255 सीटें मिली हैं जबकि कड़ी टक्कर देने वाली सपा को केवल 111 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। धुआंधार प्रचार करने वाली कांग्रेस के खाते में दो सीटें मिली हैं। वहीं चार बार प्रदेश की कमान संभालने वाली मायावती की पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली है। जनता द्वारा दिए गए जनादेश का आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार को सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा, ‘बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने पिछले पांच साल में सुरक्षा का माहौल बनाया और आस्था को सम्मान दिया।’ वहीं पीएम मोदी ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटर्स का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से ही होली का त्योहार शुरू हो गया है। 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजें साफ कर दिए हैं। हार के बाद पहली बार अखिलेश ने जनता को सीटें और मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सीटों का घटाव जारी रहेगा और जनहित का संघर्ष जीतेगा। बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने भी पार्टी करारी शिकस्‍त पर बयान दिया है। उन्‍होंने इसके लिए प्रदेश में हिंदू और मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा लेकिन इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया। इस बीच दिग्‍गज स्‍वामी प्रसाद मौर्य की करारी हार पर उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा है कि वह पिता का प्रचार करने नहीं गई थीं। हार और जीत जनता पर निर्भर करती है। कहीं कोई कमी रह गई होगी।

Fri, 11 Mar 2022 07:03 PM

नतीजों से पता चलता है कि भाजपा की सीटों में हो सकती है कमी : सपा

यूपी चुनाव के नतीजों को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा ने जनादेश स्वीकार कर लिया है। सपा ने कहा, हम यूपी के लोगों को सीट टैली में 2.5 गुना वृद्धि और वोट शेयर में 1.5 गुना उछाल के लिए धन्यवाद देते हैं। नतीजों से पता चला है कि बीजेपी की सीटों की गिनती कम हो सकती है और यह गिरावट जारी रहेगी।

Fri, 11 Mar 2022 06:14 PM

राजभवन के लिए निकले योगी, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

यूपी में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। 403 सीटों वाले इस प्रदेश 255 सीटें पाकर भाजपा ने इतिहास रच दिया। एक बार फिर से यूपी की सत्ता संभालने जा रहे सीएम योगी अब इस्तीफा देने के लिए लखनऊ स्थित राजभवन पहुंचे हैं। काफिले के साथ राजभवन पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि इससे पहले सीएम योगी ने पिछले कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक की है और इसके बाद वह सीधे इस्तीफा देने के लिए निकले। इस्तीफा देने के बाद सीएम योगी अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं।

 

Fri, 11 Mar 2022 05:33 PM

पहले कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक लेने पहुंचे योगी 

यूपी में बंपर जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पहले कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

Fri, 11 Mar 2022 04:56 PM

मैं हिम्मत नहीं चुनाव हारा हूं : स्वामी प्रसाद मौर्य

चुनाव नतीजों में मिली हार के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं। हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा हैं। मैं चुनाव में अपनी हार स्वीकार करता हूं। मैं अपनी हिम्मत नहीं चुनाव हार गया हूं। जिन मुद्दों के लिए मैंने बीजेपी छोड़ी, वे अब भी हैं और उन मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे।

Fri, 11 Mar 2022 04:26 PM

बंगाल की सीएम ममता ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, बोलीं-निराश न हों अखिलेश, सपा का बढ़ा है वोट

यूपी चुनाव परिणाम आने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। ममता ने कहा, EVM की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है। उन्होंने आगे कहा, अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Fri, 11 Mar 2022 04:04 PM

चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश सपा-गठबंधन के विधायकों को दी बधाई

सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं! उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।

Fri, 11 Mar 2022 03:51 PM

स्‍वामी की हार पर संघमित्रा की सफाई-मैं प्रचार में नहीं गई थी

दिग्‍गज नेता और फाजिलनगर से सपा प्रत्‍याशी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की हार पर उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा, ‘हार और जीत जनता पर निर्भर करती है. कहीं कोई कमी रह गई होगी चाहे वो पिताजी हों या पार्टी के अन्य शीर्ष नेता हों. जिसके कारण हमें ये परिणाम देखने को मिला. पिताजी के प्रचार में मैं नहीं गई थी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक बेटी होने के नाते पिता के साथ खड़ा होना हमारा फर्ज भी था. पिताजी ने जो निर्णय लिया और जनता ने जो निर्णय लिया उन दोनों के निर्णय को मैं स्वीकार करती हूं।’

 

Fri, 11 Mar 2022 03:45 PM

गोरखपुर में योगी के खिलाफ जमानत नहीं बचा पाए भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण

भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से चुनाव हार गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने पहुंचे चंद्रशेखर रावण चौथे नंबर पर रहे और जमानत भी नहीं बचा पाए। चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के आगे सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा और बसपा के उम्मीदवार आगे रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ को 1.64 लाख वोट मिले और सुभावती शुक्ला के खिलाफ एक लाख से अधिक वोटों से जीत गए।

Fri, 11 Mar 2022 03:42 PM

कैबिनेट में लेंगे 2021 की जनगणना पर फैसला : अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा, अपना दल ने एनईईटी में पिछड़ी जातियों के आरक्षण का मुद्दा उठाया और सरकार ने इस पर फैसला लिया। 1931 के बाद नहीं हुई जाति जनगणना, 2021 की जनगणना की कवायद भी टाली गई, पीएम मोदी और कैबिनेट समय के साथ इस पर फैसला लेंगे।

 

Fri, 11 Mar 2022 02:30 PM

उमाशंकर सिंह ने खोला यूपी में बीएसपी का खाता

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसपी की करारी हार हुई है। इस चुनाव में पार्टी को एकमात्र सफलता बलिया जिले की रसड़ा सीट पर मिल पाई है। यहां से उमाशंकर सिंह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। अपने इलाके में उमाशंकर सिंह की छवि गरीबों के मददगार की है। इस चुनाव में बीएसपी अपने गठन के बाद के 38 सालों के सबसे बुरे दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को इस पर पहली प्रतिक्रिया में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा भी कि इससे बुरा और क्‍या हो सकता है? लेकिन पार्टी के लिए इस सर्वाधिक बुरे दौर में भी उमाशंकर सिंह विधानसभा में उसकी आवाज बनेंगे।

Fri, 11 Mar 2022 02:16 PM

बीएसपी को हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की मिली सजा-मायावती

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की करारी हार पर पार्टी प्रमुख मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई हैं। उन्‍होंने इसके लिए प्रदेश में हिंदू और मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा है कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा लेकिन इनका पूरा वोट बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया। बसपा को इसी की सजा मिली। भारी नुकसान हुआ। उन्‍होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है।

Fri, 11 Mar 2022 02:10 PM

स्‍वामी की हार पर बेटी संघमित्रा मौर्य बोलीं-राजनीति में कोई अमर नहीं

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अब योगी की जीत और पिता की हार पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने हार और जीत को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि राजनीति में कोई अमर नहीं है। संघमित्रा मौर्य ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ”राजनीति में जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसा नहीं  है कि हार के बाद जीत नहीं और जीत के बाद हार नहीं होती। मैं खुद आज सांसद हूं लेकिन इससे पहले दो बार हार चुकी हूं। संघर्ष करके यहां आई हूं। यह दौर सबके साथ आता है। कोई राजनीति में अमृत पीकर नहीं आया है, कि आ गया तो अमर हो गया।”

 

Fri, 11 Mar 2022 02:08 PM

बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रशांत किशोर का बयान, बोले-असली लड़ाई तो 2024 में होगी

इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी इन नतीजों पर टिप्पणी की है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए लड़ाई तो 2024 में होगी और यह किसी राज्य में नहीं लड़ी जाएगी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘भारत के लिए जंग 2024 में लड़ी जाएगी और उसका फैसला भी तभी होगा। यह किसी राज्य में नहीं होगी, यह साहेब अच्छी तरह से जानते हैं। इसीलिए वह राज्यों के चुनावों को लेकर माहौल बनाने में जुटे हैं ताकि विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके। इस गलत नैरेटिव के चक्कर में न फंसें।’

 

Fri, 11 Mar 2022 10:44 AM

ये हैं भाजपा की पांच बड़ी घोषणाएं

1. किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

2. हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार

3. आवारा पशुओं की समस्या से निजात

4. उज्ज्वला कनेक्शन पर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर

5. कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

Fri, 11 Mar 2022 10:38 AM

2017 के मुकाबले भाजपा को हुआ नुकसान

विधानसभा चुनाव में भाजपा और गठबंधन को प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिलों में नुकसान हुआ तो मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने लंबी छलांग लगाई है। 2017 के परिणाम से तुलना करें तो तीनों जिलों की 22 सीटों में भाजपा और अपना दल (एस) को कुल छह सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। 2017 में भाजपा को 13 और अपना दल (एस) को तीन कुल 16 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार भाजपा को आठ और सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली हैं।

Fri, 11 Mar 2022 10:30 AM

जनता ने एमवाई फैक्टर पर दोबारा जताया विश्वास

मोदी के नाम और योगी के काम यानी ‘एमवाई’ फैक्टर पर जनता के विश्वास का नतीजा रहा कि यूपी में 37 साल बाद भाजपा सरकार ने फिर वापसी कर ली है। भाजपा की सीटें भले पहले से कम रहीं लेकिन पार्टी के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्य विरोधी रही समाजवादी पार्टी का प्रमुख समीकरण एमवाई (यादव, मुस्लिम) फैक्टर ही था।

Fri, 11 Mar 2022 10:24 AM

बीजेपी को नहीं रोक सकती सपा

मायावती ने कहा कि जातिवादी मीडिया ने झूठी खबरें फैलाईं और ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला है। इसकी वजह से हमारा वोट सपा की तरफ शिफ्ट हुआ। उन्होंने कहा कि सपा बीजेपी को रोकने में सक्षम नहीं है। यूपी चुनाव के जो नतीजे आए हैं उससे हताशा हुई है। हम बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर समाज के लोगों को साथ लेकर लड़ाई करते रहेंगे।

Fri, 11 Mar 2022 10:18 AM

पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा: मायावती

बसपा को यूपी विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट मिली है। करारी हार के बाद लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा की नतीजों से दुख हुआ है लेकिन पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। हम हिम्मत नहीं हारेंगे। चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के उलट हैं। इनसे सबक लेते हुए मंथन करेंगे। यदि मुस्लिम दलित मिलते तो परिणाम अलग होते। हमें मुस्लिम समाज का वोट नहीं मिला साथ ही बसपा के बारे में गलत प्रचार हुआ।

Fri, 11 Mar 2022 10:12 AM

जनमत का सम्मान करता हूं

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि वह जनमत का सम्मान करते हैं। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘जनता के मत का सम्मान करता हूं। जीतने वाले सभी विधायकों को बधाई! उम्मीद है वे जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं ने महनत की है, और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा!’

Fri, 11 Mar 2022 10:05 AM

तीसरी बार फेल हुआ सपा गठबंधन

पश्चिम में सपा रालोद गठजोड़ भाजपा को परास्त नहीं कर सका। किसान आंदोलन का मुद्दा उछालने से लाभ नहीं हुआ। लखीमपुर खीरी कांड भी सपा के पक्ष में नहीं गया। पूर्वांचल में इलाकाई क्षत्रप इतने प्रभावशाली नहीं साबित हुए कि वह अपने वोट बैंक को सपा के खाते में डलवा सकते। सपा का लगातार यह तीसरा गठबंधन कामयाब नहीं हुआ।

Fri, 11 Mar 2022 09:56 AM

इन्हें मिल सकती है योगी मंत्रिमंडल में जगह

योगी के नए मंत्रिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व आईएएस एके शर्मा, पूर्व एडीजी और कन्नौज के विधायक असीम अरुण, ईडी से वीआरएस लेकर सरोजनी नगर सीट से जीतने वाले राजेश्वर सिंह सिंह सहित कुछ और चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। योगी मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों के टिकट कटे और कई मंत्री चुनाव हार गए। ऐसे में इलाकाई और जातीय समीकरणों को साधते हुए कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

Fri, 11 Mar 2022 09:51 AM

दिल्ली से लगेगी मंत्रिमंडल पर मुहर

पूरे पांच साल के कार्यकाल के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ की वापसी राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक रिकॉर्ड है। अब योगी मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में मंथन का सिलसिला शुरू हो गया है। आज योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली जा सकते हैं।

Fri, 11 Mar 2022 09:40 AM

हमारी सीटें ढाई गुना बढ़ाने के लिए धन्यवाद 

हार के बाद अखिलेश यादव ने जनता को सीटें और मत प्रथिशत बढ़ाने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, ‘उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!’



Source link