UP Election 2022: जो जिन्ना से करे प्यार पाकिस्तान से कैसे करे इनकार, BJP का अखिलेश पर करारा हमला h3>
हाइलाइट्स
- अखिलेश यादव पर लगाया यूपी चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान को लाने का आरोप
- योगी सरकार के विकास को आधार बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का किया दावा
- समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं होने पर भी उठाए सवाल
- याकूब मेमन और कसाब को अखिलेश से जोड़कर संबित पात्रा ने बोला करारा हमला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ‘पाकिस्तान’ की एंट्री हुई है। ‘जिन्ना विवाद’ के बाद पाकिस्तान पर अखिलेश यादव के बयान ने यूपी के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है अखिलेश के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने करारा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान को देश का दुश्मन नहीं मानते हैं। ओपिनियन पोल को रोकने के अखिलेश यादव के चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर भी संबित पात्रा ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज वह ओपिनियन पोल पर रोक लगाना चाहते हैं। 10 मार्च के बाद वह ईवीएम पर बरसेंगे।
दरअसल, अखिलेश यादव ने हमारे सहयोगी इकॉनोमिक टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में चीन को देश का दुश्मन नंबर वन बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार पाकिस्तान की बात तो करती है लेकिन देश के दुश्मन नंबर एक इनकी बात नहीं करती है। इसी मसले पर भाजपा ने अखिलेश को घेरने की कोशिश की है। इस पूरे मसले को अब एक अलग एंगल देने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिए गए बयान के बाद से लगातार भाजपा समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश करती रही है।ह चुनाव भाजपा और सपा के एक्सप्रेसवे के बीच में है। भाजपा के एक्सप्रेसवे हैं गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और सपा के हैं गुंडई एक्सप्रेसवे, रंगदारी एक्सप्रेसवे और माफिया एक्सप्रेसवे इन सभी में चुनना आपको है।
माफी मांगें अखिलेश यादव
पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नंबर एक नहीं बताने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव से तुरंत माफी मांगने को कहा है। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या कश्मीर के लोग हमारे भाई नहीं हैं? जिन कश्मीर के लोगों पर रोज पाकिस्तान की गोली चलती है, जो निर्दोष कश्मीरी पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले आतंकवादी की हरकतों से मारे जाते हैं, क्या उनका जीवन, जीवन नहीं है? पात्रा ने कहा कि जो पाकिस्तान हर समय भारत के खिलाफ षड्यंत्र कर आतंकवादी हमला की कोशिश करता है, क्या भारत का दुश्मन पाकिस्तान नहीं है?
अखिलेश के बयान पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि जो जिन्ना से करे प्यार, वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार? आपने देखा है कि जिन्ना का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरे थे और आज वह पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं। चुनावी मैदान में पाकिस्तान को लाने के मसले पर भी उन्होंने कहा कि हमने इस बार चुनाव में यह बात नहीं कही। अखिलेश यादव मुद्दे को लेकर आए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार विकास के मुद्दे पर चुनावी मैदान में उतरी है। उन्होंने सपा प्रमुख पर तुष्टीकरण की पराकाष्ठा का आरोप लगाया।
सपा उम्मीदवारों की सूची पर भी हमला
संबित पात्रा ने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उम्मीदवारों की सूची ही घोषित नहीं कर रहे हैं वह गुंडे बदमाशों को टिकट दे चुके हैं इसलिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर रहे हैं उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनका बस चलता तो वह नाहिद हसन के साथ याकूब मेमन को भी चुनावी मैदान में उम्मीदवार बनाते। वह तो याकूब मेमन को पहले ही फांसी लग चुकी है।
पात्रा ने कहा कि कसाब को फांसी हो चुकी है, वरना अखिलेश यादव उसे भी स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी मैदान में उतार देते। वह इससे भी झुकते नहीं। अखिलेश ने आतंकवादियों को छुड़वाने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई थी। आज समझ में आ रहा है कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को अपना असली दुश्मन क्यों नहीं मानते हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अखिलेश यादव को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी चाहिए।
भाजपा शासन में विकास की तरफ बढ़ा प्रदेश
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं, अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान, हिंदुस्तान का असली दुश्मन नहीं है। देश में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। इसे सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश के रूप में बदलने में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने कामयाबी हासिल की है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश में 12वें स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर तय कर लिया है। प्रदेश में आर्थिक प्रगति भी हुई है। यह राज्य देश में छठे से दूसरे स्थान पर आया है। यह बदलाव का प्रतीक है।
भाजपा ने बदल दी यूपी की छवि
संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा ने यूपी के छवि बदल दी है। मोदी-योगी की सरकार ने प्रदेश में विकास को आधार बनाकर काम किया है। विकास का एक महत्वपूर्ण पायदान उत्तर प्रदेश छू चुका है। संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते हैं। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में यह बात कही है। इससे हमें दुख पहुंचा है। वे कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान को वोटों की राजनीति के लिए असली दुश्मन बता रही है। या दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक है।
चीन को बताया भारत का असली दुश्मन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि इकनॉमिक टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह वोटों के खातिर ही पाकिस्तान को निशाना बनाती है, जबकि भारत का असली दुश्मन चीन है। अखिलेश ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की इस पर स्पष्ट राय रही है। चीन हमारा असली दुश्मन है, जबकि पाकिस्तान राजनीतिक दुश्मन है। लेकिन बीजेपी लोकसभा में वोट पॉलिटिक्स के लिए सिर्फ पाकिस्तान को निशाना बनाती है।
अखिलेश से जब देश में चीनी निवेश को लेकर उनका विचार पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर सवाल उठाने वाली एकमात्र पार्टी उनकी सपा ही है। उन्होंने कहा कि सपा ने ही संसद में पूछा था कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीओके की 24 विधानसभा सीटों के लिए सदस्यों को कब जगह दी जाएगी। तब तत्कालीन गृह मंत्री ने जवाब में कहा था कि जब हम अक्साई चिन तक पहुंच जाएंगे।
संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर बोला है जोरदार हमला