UP Cabinet Meeting : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू, योगी कैबिनेट की मंजूरी | UP Vidhan mandal monsoon session will start from 19 September Yogi cabinet approves | Patrika News

93
UP Cabinet Meeting : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू, योगी कैबिनेट की मंजूरी | UP Vidhan mandal monsoon session will start from 19 September Yogi cabinet approves | Patrika News

UP Cabinet Meeting : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू, योगी कैबिनेट की मंजूरी | UP Vidhan mandal monsoon session will start from 19 September Yogi cabinet approves | Patrika News

चार नई नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी यूपी कैबिनेट में इस फैसले पर सहमति हुई कि, यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पास हुए। प्रदेश में चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली। अब इसको मिलाकर प्रदेश में कुल 756 पंचायत हो गई है। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा। अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। इसके साथ ही साथ देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का भी सीमा विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सिर्फ आर्य समाज का सर्टिफिकेट विवाह के लिए मान्य नहीं कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि, यूपी के किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ रुपए राशि को मंजूरी दी है। यह योजना 2022-23 से 2026-27 तक चलेगी। योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41.42 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का चलती कार में हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी दुखी गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी कैबिनेट ने इसके साथ गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी माह के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया गया।

कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदेश में फसलों में प्रतिवर्ष खरपतवार की वजह से 15.20 फीसद क्षति, फसली रोगों से 26 फीसद क्षति, 20 फीसद क्षति कीटों से 7 फीसद क्षति भंडारण से, 6 फीसद चूहों से, 8 फीसद क्षति अन्य कारकों से होती है।

इस संदर्भ में अगले 5 वर्ष 2022.23 से 2026.27 तक क्षति को कम किये जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली। अगले 5 वर्ष में 192 करोड़ 57 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में 34 करोड़ 17 लाख रु व्यय किए जाएंगे।
फसलों के सुरक्षित रखने के लिए 2-3-5 कुंतल की बखारी पचास फीसद अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस योजना में 2022 से 27 तक 41 लाख 42 हजार किसान योजना से आच्छादित होंगे।

नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पर मुहर 4 नए नगर पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी
कुशीनगर की मथौली
देवरिया की हेतिमपुर
अयोध्या की मां कामाख्या
फर्रुखाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी
अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हुई।

देवरिया नगरपालिका परिषद और अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार को मंजूरी नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को मंजूरी। बांदा की बिसंडा
बाराबंकी की रामनगर
शाहजहांपुर की अल्हागंज
कुशीनगर की रामकोला
लखीमपुर खीरी की धौरहरा
फर्रुखाबाद की कंपिल।

19 सितंबर को मानसून सत्र – मानसून सत्र 19 सितंबर से बुलाने पर सहमति। महामहिम को भेजा गया निवेदन



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News