‘UP में बाबा’ गाना गाकर सोशल मीडिया पर मचाया था धमाल, अब आपत्ति जनक पोस्ट पर अनामिका को मिला नोटिस | Anamika Jain Amber got notice of Rs 24 lakh | Patrika News

26

झांसीPublished: Sep 23, 2023 05:55:46 am

‘UP में बाबा’ गाना गाकर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर साहू समाज पर एक आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गईं है। उनको झांसी के एक वकील ने 24 लाख रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है।

a2

Anamika Jain Amber की फोटो सोशल मीडिया से ली गई है।

‘UP में बाबा’ गाना गाने वाली देश की प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अम्बर को झांसी के एक अधिवक्ता ने फेसबुक पर साहू समाज का अपमान करने का आरोप लगाकर कानूनी नोटिस दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के ‘यूपी में का बा’ के जवाब में ‘यूपी में बाबा’ गीत लिखकर अनामिका जैन अम्बर सुर्खियों में आईं थीं। बुन्देलखण्ड के ललितपुर जनपद में जन्मी देश की प्रसिद्ध कवयित्री, हाल निवासी मेरठ को इस बार उनके मायके के पड़ोसी जनपद झांसी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार शर्मा ने झांसी के अधिवक्ता व पक्षकार डॉ. विजय सिंह साहू निवासी शारदा हिल्स की तरफ से कानूनी नोटिस दिया गया है।

Source link