Ukraine News In Hindi : खंडवा की दर्शिका का लास्ट मोमेंट में कंफर्म हुआ टिकट, बताया यूक्रेन में कैसे बची जान

209
Ukraine News In Hindi : खंडवा की दर्शिका का लास्ट मोमेंट में कंफर्म हुआ टिकट, बताया यूक्रेन में कैसे बची जान

Ukraine News In Hindi : खंडवा की दर्शिका का लास्ट मोमेंट में कंफर्म हुआ टिकट, बताया यूक्रेन में कैसे बची जान

खंडवा : एमपी के खंडवा की दर्शिका श्रीवास्तव (mbbs girl darshika srivastva celebration) यूक्रेन से लौट आई है। गुरुवार की रात यूक्रेन (darshika srivastva celebration with family) से जब वह घर आई तो परिवार के लोगों ने उसका ग्रैंड वेलकम किया है। वहां की स्थिति को देखते हुए दर्शिका के परिवार के लोग परेशान था। दर्शिका के फ्लाइट पकड़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। गुरुवार को जब वह घर पहुंची तो बहन ने गेट पर ही गले लगा लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके साथ केक काटा है। इस दौरान परिवार की खुशी देखते बन रही थी। दर्शिका श्रीवास्तव ने यूक्रेन का पूरा हाल बताया है। साथ ही बताया है कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद कैसे उसके कई दोस्त फंस गए हैं।


खंडवा स्थित घर पर पहुंचने पर दर्शिका श्रीवास्तव के घर में जश्न शुरू हो गया है। कार से उतरते ही दर्शिका को बहन ने गले लगा लिया। इसके बाद मां और परिवार के लोगों ने खुशी में बेटी के साथ केक काटा है। इस दौरान दर्शिका के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। यूक्रेन की हालत देखकर दर्शिका वहां खौफजदा थी। भारत लौटते ही उसके चेहरे पर चमक लौट आई है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर आर्मी, एयरपोर्ट पर फाइटर प्लेन देखकर डर गई थी, लखनऊ लौटी रक्षा ने बयां की आपबीती
यूक्रेन के विनिस्टिया में पढ़ाई कर रही दर्शिका श्रीवास्तव 21 फरवरी को राजधानी कीव पहुंची थी। यहां एक दिन इंतजार के बाद उसे दुबई के लिए फ्लाइट मिली। दुबई में 12 घंटों इंतजार की सूचना दी गई थी लेकिन 23 फरवरी दोपहर तीन बजे फ्लाइट की कंफर्मेशन हो पाई। दिल्ली पहुंचने के बाद दर्शिका वहां से इंदौर फ्लाइट के जरिए पहुंची। इसके बाद माता-पिता उसे लेने के लिए इंदौर पहुंचे थे।

Ukraine Return Indian Student: यूक्रेन से ग्वालियर पहुंची आफरीन को वहां फंसे भारतीय दोस्तों की चिंता, बताया- वहां बहुत टेंशन है
दर्शिका वहां एमबीबीएस थर्ड इयर की छात्रा है। उसने बताया कि फ्लाइट पहले ब्लैक सी से होकर आती थी लेकिन वह रूट अभी उपयोग में नहीं होने से पोलैंड की ओर से फ्लाइट आ रही है। इस कारण भी देरी हो रही है। पहले मात्र छह से सात घंटे में इंडिया पहुंच जाते थे। अब ब्रेक जर्नी करनी पड़ रही है। दर्शिका के अनुसार उन्हें बताया गया कि ब्लैक सी रुट पर रूस ने अपनी सबमरीन तैनात कर रखी है। इस कारण फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा है।

Ukraine Returns Student : यूक्रेन से लौटे पोते को देखकर लिपटी दादी, हर्षित ने कहा- अब बहुत टेंशन है वहां
एयरपोर्ट पर भी अटेंड की ऑनलाइन क्लास

दर्शिका ने बताया कि कॉलेज की ओर से यूक्रेन में ठहरे हुए छात्रों को ऑफलाइन और अपने देश पहुंच चुके छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को दुबई एयरपोर्ट पर दर्शिका ने भी ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की।

क्या यूक्रेन में फंसे हैं आप या कोई अपना? NBT तक पहुंचाएं अपनी बात
वहीं, दर्शिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। मैं घर लौट आई हूं। हमारे कई दोस्त वहां फंसे हुए हैं। फ्लाइट कैंसिल हो जाने के बाद उनके पास वापसी के लिए कोई ऑप्शन नहीं बचा है। दर्शिका ने बताया कि वहां की स्थिति को हमलोग समझ नहीं पाए। पहले भी कई बार इस तरह की चर्चाएं हुई थीं। लोगों ने बताया था कि ये सब होता रहा है। अचानक से वहां स्थिति बिगड़ गई और लोग फंस गए हैं।

darshika srivastav returns from ukraine

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News