ट्वीटर पर 140 शब्दों के बजाए अब होगी 280 शब्दों की सीमा

499

आज ट्विटर ने एक ट्वीट कर विश्व के ट्वीटर उपयोगकर्ताओ को बड़ी तोहफा दिया है | उन्होंने लिखा कि आप ट्वीट की 140 शब्दों की सीमा से परेशान है? तो अब हम आपके लिए एक खुश खबरी लाए है | अब आप अपने आप को व्यक्त करने के लिए ज्यादा शब्दों का इस्तेमाल कर पाएंगे | हम अपनी 140 शब्दों की सीमा बढाकर 280 तक कर रहे है | लेकिन यह प्रक्रिया अभी परिक्षण में है और एक स्मॉल ग्रुप के लिए ही उपलब्ध है |

हम जब ट्वीटर पर ट्वीट करते है तब हमेशा ऐसा लगता है की काश ये शब्दों की सीमा थोड़ी ज्यादा होती | क्यों की कई बार ऐसा होता है की जब हम कोई ट्वीट लिख रहे होते है तभी उसकी शब्दों की सीमा की वजह से परेशानी हो जाती है | फिर उसमे से कुछ शब्द हमें हटाने पड़ते है | लेकिन कुछ शब्द ऐसे होते है जो हमारी भावनाओ से जुड़े होते है अथवा वो एक महत्व का अर्थपूर्ण संदेश पोहोचने का काम करते है | इससे बहोत लोगो को परेशानी होती थी | एक ही बात के लिए तीन या चार बार ट्वीट करना पड़ता था | लेकिन अब ट्वीटर ने शब्दों की सीमा बढाकर ट्वीटर यूजर्स को तोहफा दिया है |

ट्वीटर की प्रोडक्ट मैनेजर एलिझा रोजन ने लिखे एक ब्लॉग में कहा कि जब में इंग्लिश में कोई ट्वीट लिखती हूँ तब मेरी 140 शब्दों की सीमा बहोत जल्दी ख़तम हो जाती है | इसके लिए मुझे मेरे ट्वीट को वापस एडिट करना पड़ता है उन 140 शब्दों की सीमा में ट्वीट रखने के लिए | लेकिन जब कोई कोरियन, जैपनीज़ या चाइनीज लोग ट्वीट करते है तो उन्हें ये परेशानी नहीं होती | वे लोग आसानीसे अपने विचार ट्वीटर के शब्दों के सीमा के पहले ही लिख के ख़तम कर देते है और तब भी उनको लिखने के लिए और जगह बचती है | क्यों की इन भाषाओ में आप एक ही शब्द में ज्यादा जानकारी शेअर कर सकते है |