मुंबई: अपने पहले टीजर के साथ इंटरनेट पर तूफान पैदा करने के बाद, पॉलिटिकल ड्रामा वाली सीरीज ‘तांडव’ (Tandav) के ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. अब आज यह इंतजार खत्म होने वाला है. क्योंकि मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं.
इस सीरीज ‘तांडव’ (Tandav) को 9 एपिसोड की श्रृंखला के रूप में बनाया गया है. यह निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर की डिजिटल स्ट्रीमिंग दुनिया में रोमांचक शुरुआत है. उन्होंने दर्शकों को जबदस्त रोमांच देने का आश्वासन दिया है. यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखिए ये पोस्टर…
अमेजॉन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी शेयर की है, कि सोमवार को सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. सीरीज में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने समर प्रताप सिंह, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने अनुष्का किशोर, सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने गुरपाल चौहान, मोहम्मद. जीशान अयूब (Zeeshan Ayyub) ने शिव शेखर और कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने सना मीर का किरदार निभाया है.
इसे भी पढ़ें: भगवान शंकर का भोलेनाथ नाम क्यों रखा
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी शहर दिल्ली पर आधारित ‘तांडव’ में दर्शकों को सत्ता के बंद अराजक गलियारों की झलक नजर आने वाली है. यह सीरीज राजनीति के काले रहस्यों को भी उजागर करेगी. यह सीरीज 15 जनवरी को 200 से अधिक देशों में उपलब्ध होगी.

