Top-5 TV Shows TRP: ‘अनुपमां’ को फिर मिली पटखनी, ‘इंडियन आइडल 12’ का रहा जलवा
पहले नंबर पर ‘गुम है किसी के प्यार में’
इस हफ्ते पहले नंबर पर नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो है। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी इस टीवी शो ने ‘अनुपमां’ से उसका नंबर-1 का ताज छीन लिया है। ये दोनों ही शो साल 2020 में लॉन्च हुए थे। लॉन्च के वक्त से ही रुपाली गांगुली स्टारर शो नंबर-1 पर कायम था, पर पिछले हफ्ते से बार्क रेटिंग में चौंकाने वाले बदलाव आए। ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के नंबर 1 का खिताब पाने पर नील भट्ट ने फैन्स के लिए प्यार भरा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि यह टीम की मेहनत है जो शो नंबर-1 बना है। फैन्स ने शो को नंबर-1 बनाया है। नील भट्ट ने यह भी लिखा था कि पहले नंबर पर तो कोई भी शो पहुंच सकता है, पर उसे कायम रख पाना बड़ा चैलेंज है। (फोटो: Instagram@bhatt_neil)
दूसरे नंबर पर ‘अनुपमां’, लगा झटका
राजन शाही का शो ‘अनुपमां’ जुलाई 2020 में लॉन्च होने के वक्त से ही पहले नंबर पर कायम रहता था, लेकिन पिछले हफ्ते से इसकी टीआरपी घट रही है, जिसके कारण इस हफ्ते भी यह दूसरे नंबर पर है। इस वक्त शो में अनुपमां और वनराज के तलाक के साथ-साथ अनुपमां के कैंसर का ट्रैक दिखाया जा रहा है। एक साथ कई रोमांचक ट्विस्ट शो में दिखाए जा रहे हैं, फिर भी यह नंबर-1 के ताज को कायम न रख सका। हाल ही रुपाली गांगुली से जब पूछा गया था कि उनके शो ‘अनुपमां’ से नंबर-1 का ताज छिन चुका है तो उन्होंने कहा था, ‘अच्छी बात है। किसी और शो को भी तो मौका मिले। इससे हमे और भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।’ (Instagram@rajan.shahi.543)
तीसरे नंबर पर ‘इमली’ का जलवा कायम
इस बार भी एक बार फिर ‘इमली’ तीसरे नंबर पर है। शो में संबुल तौकीर, मयुरी देशमुख और गश्मीर महाजनी लीड रोल में हैं। फिलहाल शो की कहानी में आदित्य ने अपने और इमली के रिश्ते व शादी के बारे में मालिनी को सबकुछ सच बता दिया है। वहीं इमली के दद्दा ने हाल ही आदित्य की जान लेने की कोशिश की। शो का रोमांचक प्लॉट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
चौथे नंबर पर ‘तारक मेहता’
पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ चौथे नंबर पर कायम है। काफी वक्त बाद यह पॉप्युलर सिटकॉम टॉप-5 शोज में लगातार अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है।
‘इंडियन आइडल 12’ 5वें नंबर पर
वहीं इस बार टॉप-5 से ‘साथ निभाना साथिया 2’ बाहर हो चुका है और उसकी जगह एंट्री की है ‘इंडियन आइडल 12’ ने। इसकी वजह से रियलिटी शो में लगातार हो रहे विवाद और कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस। पिछले काफी वक्त से यह शो चर्चा में बना हुआ है। बीते वीकेंड ‘इंडियन आइडल 12’ में किशोर कुमार पर स्पेशल रखा गया, जिसमें जजों से लेकर कंटेस्टेंट्स तक ने किशोर दा के गाने गाए, पर उस चक्कर में वो ट्रोल हो गए।
इस हफ्ते टॉप-5 टीवी शोज की TRP
यह भी पढ़ें: भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi, sports hindi news, Bollywood Hindi News, technology and education etc.

