Advertising
<

जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

376
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आप सभी को हिन्दी नववर्ष ओर चैत्रीय नवरात्रि की हार्दिक शुभ कामना-आज दिनांक 13 अप्रेल 2021 मंगलवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन मे 10-16 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक आश्विनी नक्षत्र दोपहर 2-20 बजे तक रहेगा फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा- विशकुभ योग दोपहर 3-17 बजे तक रहेगा फिर प्रीति योग शुरू होगा- बव करण 10-16 बजे तक रहेगा फिर बालाव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मेष राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकल दोपहर 3-50 बजे से 5-25 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-13 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग ओर अमृत सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से दोपहर 2-20 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-17 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-01 बजे होगा- घट स्थापना का मुहर्त आज सुबह 5-28 बजे से 10-16 बजे तक रहेगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है नए काम की शुरुवात कर सकते है | परिवार में खुशियों से भरा रहेगा | आज आपको नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | पार्टी आदि में भी जा सकते है |

वृषभ– आपके लिए आज दिन थोडा खर्चीला और थोडा परेशान करने वाला होगा | आप किसी से बहस में न उलझे और न ही किसी के बिच में गवाही आदि देने का काम करे | सबसे जो भी लेन देन करे वो सोचसमझकर करे |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और शुभ दिन है कही से रुका अटका धन वसूल हो सकता है और अचानक ही कही से शुभ समाचार या धन मिलने की ख़ुशी भी मिलेगी | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन नए लाभ या प्रोग्रेस के लिए ही उदित हुवा है ऐसा लगता है आगे बढ़ने में कोई अज्ञात शक्ति आपका साथ देगी ऐसा अनुभव भी होगा | व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे | तरक्की होगी |

सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है संतोष जनक परिणाम प्राप्त होंगे कुछ अच्छे लोगो से मुलाकात होगी और आज आप अपने घर में ही कोई शुभ मांगलिक काम करवा सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

कन्या– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति का दिन है कामो में अड़चन और निराशा हो सकती है बनते काम आपकी ही गलती से बिगड़ सकते है | शांति से बातचीत करे और किसी के बिच बचाव में न पड़े |

तुला– आपके लिए आजका दिन शुभ और सहायता प्रदान करने वाला है लेकिन आपका ध्यान आज विपरीत लिंगियो में ही ज्यादा रहेगा कार्य स्थल पर भी आप इनसे प्रभावित रहेगे | जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन ऐसा है की अगर आप पर किसी का ऋण बाकी है तो वो चूका दे और अगर सेहत का मामला ख़राब चल रहा है तो दवाई आदि टाइम पर ले इसमें लापरवाही न बरते | चिंता से बचे |

Advertising

धनु– आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन है शुभ समाचार प्राप्त होगे | संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा जैसे की रिजल्ट आदि | यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा |

मकर-आपके लिए आज का दिन थोडा मुश्किल है लेकिन घबराने की अब जरुरत नहीं समय में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और समय पक्ष का बनता जा रहा है आज बस कोई खास निर्णय न करे कल तक टाल दे |

कुम्भ-आपके लिए आज का दिन पराक्रम वृद्धि का दिन है इस दिन आपके सभी फैसले सही साबित होंगे और नए काम को भी शुरू कर सकते है आगे इसका पूर्ण लाभ मिलेगा | मित्रो का साथ मिलेगा और इन्वेस्ट का पूरा लाभ मिलेगा |

मीन– आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक दिन है आज क्या गया इन्वेस्टमेंट आगे लाभ में परिवर्तीत हो जायेगा | मित्रो की सलाह भी आज खूब काम आएगी | अपने रिश्तेदारों से मिलना ठीक रहेगा |

यह भी पढ़े:हनुमान जयंती पर पूजा पाठ कैसे करें?