Advertising
<

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

394
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 11 मार्च 2021 गुरुवार- फाल्गुन मास की त्रियोदशी तिथि दोपहर 2-39 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी- धनिष्ठा नक्षत्र रात 9-45 बजे तक रहेगा साथ ही पंचक भी शुरू हो जाएगे फिर शतभीषा नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग सुबह 9-25 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- वनीज करण दोपहर 2-39 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा मकर राशि मे सुबह 9-21 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-17 बजे से 3-46 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मूर्हत दोपहर 12-24 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-52 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-45 बजे होगा-आज मासिक शिवरात्रि है ओर महाशिवरात्री भी है-

मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है सभी ग्रह आपके ही पक्ष के बने हुवे है और जैसे जैसे दिन आगे बढेगा और चन्द्र परिवर्तन होगा दिन और शुभ होता ही जायेगा | हालाँकि आज कुछ मानसिक चिंता बढ़ सकती है और रात को भी किसी बात का तनाव हो सकता है |
वृषभ– आपके लिए दिन ठीक है परेशानी तो कोई अलग से और विशेष नहीं होगी लेकिन जो चल रहा है उस पर भी आपको विशेष ध्यान देने की जरुरत है | आपका ये समय थोडा परिश्रम अधिक वाला ही चल रहा है और किसी नए की उम्मीद इस समय करना ठीक नहीं है | शांत रहे |

मिथुन– आपके लिए दिन अभी ठीक नहीं है बचते बचते भी किसी के साथ कहा सुनी हो सकती है या कही अपमान हो सकता है लेकिन दोपहर के बाद आपके लिए समय पक्ष का बन जाने से काफी शकुन मिलेगा और परिवार में भी आपको अच्छा लगेगा | जोखिम के काम से दूर रहे आज बस |

कर्क– आपके लिए दिन अच्छा है आज आप काफी तरोताज़ा महसूस करेगे और खासकर के अपने जीवनसाथी के साथ जो सहयोग मिलेगा उससे आप बहुत ही प्रफुलित रहेगे निजी हित के काम किसी और के सहयोग से ही पुरे हो सकते है | रात को आज मानसिक तनाव हो सकता है |

सिंह– आपके लिए तो दिन बहुत ही अच्छा है चारो से सफलता और लाभ के समाचार ही मिलेगे | कोई पुराना रुका अटका काम आसानी से अब बन जायेगा और एक बात आज आप में खास जोश और उत्साह रहेगा और अगर किसी ने छेड़ दिया तो शायद उसकी खेर नहीं रहेगी ऐसा दिन है |

कन्या– आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक दिन है आप आगे बढे और अपने काम में मन लगाए | आपको आज प्रतियोगिता में और परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी | आपकी सोच और वाणी से आज सफलता मिलेगी और आपको सभी और से सम्मान प्राप्त होगा |

तुला– आपके लिए दिन ठीक है माहोल के अनुसार अपने आपको आज ढाल कर आगे बढे शाम तक आपको अपने मनोनुकूल सफलता मिलेगी | आपके भूमि भवन के मामलो में रूचि बढ़ेगी और अगर कोई ले बेच करना हो तो कर सकते है | माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे |कडवा न बोले |

वृश्चिक– आपके लिए अच्छा समय चल रहा है नित्य के कामो से आज कुछ फुर्सत प्राप्त कर सकते है इस राशी के स्टूडेंट को आज थोडा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और हो सकता है पढाई को या अपने वर्क को लेकर के थोड़ी चिंता रहे | मित्र से शुभ समाचार प्राप्त होने की ख़ुशी मिलेगी |

धनु– अच्छा दिन है सभी ग्रह आपके पक्ष के बने हुए है थोड़े से प्रयास से ही काम बन जायेगे | किसी भी आर्थिक कार्य में आज गति आएगी | नए मेहमान आपसे मिलने को आ सकते है | रिश्तेदार में आपको खास समान मिलेगा | सामाजिक कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी |

Advertising

मकर– आपके लिए आज आपकी ही राशी का चंद्रमा लाभकारी है इसलिए आपके सभी कार्यो में आज उन्नति और लाभ मिलेगा | नए पदभार का लाभ होने की पूरी सम्भावना है | अपने किसी निकट के व्यक्ति से किसी खास लाभ का कार्य करने का अवसर भी मिल सकता है | आज धनलाभ मिलेगा |

कुम्भ– आपके लिए आज थोडा सा दिन ठीक नहीं होगा हालाँकि जैसे जैसे दिन आगे बढेगा वैसे वैसे समय में सुधार होता जायेगा | और दोपहर को जब आपकी ही राशी में चंद्रमा प्रवेश करेगा तो आपको आराम और शांति महसूस करेगे | आज सवेरे कोई बड़ा निर्णय न करे दोपहर के बाद ही करे |

मीन– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है आज सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है लेकिन दोपहर के बाद आपको अपने काम में रुकावट महसूस हो सकती है | आज व्यपार में भी स्थिरता ही रहेगी जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दे | दोपहर से पहले यात्रा कर सकते है |

यह भी पढ़े:सोमवार को ही भगवान शिव की पूजा क्यो की जाती है ?