Advertising
<

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

166
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 28 जनवरी 2021 गुरुवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा मध्यरात्रि 12-45 बजे तक रहेगी फिर माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- पुष्य नक्षत्र मध्यरात्रि 3-51 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल सज्ञक आश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा- प्रीति योग शाम 7-25 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से डोफार 1-05 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कर्क राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकल दोपहर 2-13 बजे से 3-35 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-13 बजे तक रहेगा- आज एक साथ तीन तीन अति शुभ योग गुरुपुष्य योग- सर्वार्थ सिद्धि योग- अमृत सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 3-51 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 7-24 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-18 बजे होगा-
आज पौष मास की पूर्णिमा है-

मेष– आपके लिए अभी दिन कलहकारी ही रहेगा | धीरे धीरे समय में सुधार होता जा रहा है लेकिन फिर भी किसी से ज्यादा बात न बिगड़े इस बात का ख्याल रखना | आज कोई ऐसा निर्णय भी न करे जिसमे आपके परिवार के सदस्यों की सहमती साथ न हो |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ और पराक्रम से भरपूर है | आपके काम आगे से आगे बनते चले जायेगे और नए काम को भी आप आज शुरू करना चाहे तो दिन अच्छा है | किसी खास मित्र की मदद भी आपको करनी पड़ सकती है तो जरुर करे |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ और धनदायक भी है | आपको आज अपने किये गए काम से पूर्ण संतुष्टि मिलेगी मानसिक शांति मिलेगी | आपके मित्र और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | नया काम शुरू करने की प्लानिंग आप कर सकते है |
कर्क– आज का दिन आपके लिए अति उतम दिन है राशी का ही चंद्रमा है तो ये सन्मुख चंद्रमा कहलाता है | पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा | मन के अनुसार काम बनेगे | आर्थिक लाभ भी होगा | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी और कही यात्रा आदि पर भी जा सकते है |
सिंह– आपके लिए आज का दिन चिन्ताकारक रहेगा | सफलता के लिए आप झुझते रहेगे लेकिन आधे काम ही बनाने में सफलता मिलेगी | कुछ काम आपको रोकने पड़ेगे और कुछ दुसरो के भरोसे भी छोड़ने पड़ सकते है | आज उधार दिया धन नहीं मिलेगा |

कन्या– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है शुभ और लाभदायक दिन है | आज आपको धनलाभ होगा और आपकी खुशिया भी बढ़ेगी | शुभ समाचार मिलेगा | व्यापार और व्यवसाय में अच्छा लाभ और बड़े सौदे होने के पुरे योग बने हुए है लाभ उठाये |
तुला– आपके लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला दिन है | अगर आपको कही कोई एप्लीकेशन आदि डालना हो तो आज जरुर डाले | आपको स्थानान्तरण करवाना हो तो भी आज ही प्रयास करे | सामाजिक यश प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | धन भी मिलेगा |
व्रश्चिक– आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक दिन है | आपकी रूचि नए काम में रहेगी और कोई योजना भी आप बना सकते है जो आगे आप शुरू कर सकते है | आज धार्मिक कार्य करने में भी रूचि रहेगी | परिवार का सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी मिलगे |
धनु– आपके लिए आज का दिन कष्टसूचक बना हुवा है | किसी से लड़ाई या होड़ न करे ऐसी स्थति को टालने का प्रयास करे | आपको काफी सावधान रहने की जरुरत है | हानि न हो और आज चोट आदि न लगे | नया काम अभी दो दिन के बाद ही शुरू करे यात्रा टाले |

मकर– आपके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा | काफी दिनों से आप चिंतन और मनन में ही लगे हुए है इसिलए आज आप किसी काम को करने का निश्चय पूरा कर लेगे | आपका जीवनसाथी आपको पूर्ण सहयोग करेगा | आपसी प्रेम और विश्वास में बढ़ोतरी होगी |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है | आपकी सोच और आपकी वाणी आज काफी प्रभावशाली रहेगी | आप आज किसी से अपना काम निकलवाना चाहे तो प्रयास करे जल्दी ही आपका काम पूरा हो जायेगा | घर में मेहमान भी आयेगे |
मीन– आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा और आज शुभ सन्देश भी मिलेगा | आपके परिवार में जल्दी ही कोई शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न हो सकता है या आप करवा सकते है | संतान से लाभ मिलेगा और परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता भी सम्पूर्ण मिलेगी |

यह भी पढ़े:2021 में भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?