जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

452
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 16 अप्रेल 2021 शुक्रवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- रोहिणी नक्षत्र रात 11-40 बजे तक रहेगा फिर मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग शाम 6-24 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से शाम 6-05 बजे तक रहेगी फिर बव करण अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- चन्द्रमाँ दिनरात वृषभ राशि मे ही गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 11-02 बजे से 12-38 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-12 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से रात 11-40 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-14 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-02 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ संकेत ये है की आय का अब कोई नया जरिया बनाने में आपको कामयाबी मिल सकती है और धीरे धीरे आज शाम से आपका मूड भी अच्छा होता चला जायेगा | पारिवारिक मित्र मिलने को आ सकते है | बस चौट आदि से संभाले |
वृषभ- आपके लिए आज का समय अच्छा है | आज की गई यात्रा का सुखद परिणाम मिलेगा और दिन में आप काफी व्यस्त रहते हुए भी कुछ इधर उधर करके अपने निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर ही लेंगे | आजकल में कुछ अच्छे और लाभदायक समाचार मिलेगे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा जो चल रहा है उसको ही संभाले | आज किन्ही दो पक्षों के बिच में मध्यस्ता करना ठीक नहीं खासकर के अगर पैसे का लेन देंन हो तो बिलकुल अलग रहे | मधुरता और मिठास से काम निकलने का प्रयास करे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक है | कार्य में खासकर के व्यापार और व्यवसाय में तेज़ी रहेगी | आय बढ़ेगी | आपके मित्रो से पूरा सहयोग मिलेगा | नए काम की रूप रेखा तेयार कर सकते है आज आप अपने काम का विस्तार कर सकते है नए इन्वेस्ट से लाभ मिलेगा |
सिंह- आपके लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है | आपसी समझोते से काम निकलने का प्रयास सफल होगा | कही दूर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने है | यतिवानी कहती है की आज काम लग्न से करे अभी आर्थिक स्थति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन स्थति कमजोर भी नाह रहेगी |

-

कन्या- आपके लिए अभी भाग्योदयकारी समय चल रहा है इसका भरपूर लाभ उठाए और पुराने रुके अटके काम को पुनः शुरू करे जल्दी पुरे हो जायेगे | झूठ आदि बोलने से बचे पोजेटिव विचार से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी | मौसमी तकलीफ सता सकती है बचाव रखे |
तुला- आज आपका दिन अच्छा है | आप कुछ नए विचार और इरादे लेकर दिन में काम शुरू करे जल्दी आपको सफलता मिलेगी | आर्थिक बोझ अभी बना रहेगा | स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे | नजदीकी लोगो से आज आपको काफी अच्छा सहयोग मिलेगा | नौकरी जॉब अभी बदलना ठीक नहीं |
वृश्चिक- आपके लिए समय अच्छा चल रहा है | यतिवानी के अनुसार आज आप अपने संयम और विवेक से काम करेगे तो सभी कार्यो में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ के योग है तो लाभ भ होगा | धीरज और मधुरता से काम आसानी से बना लेगे | शत्रु पक्ष पराजित होगा |
धनु- आपके लिए समय थोडा मध्यम है मन कुछ उखड़ा उखड़ा सा रहेगा | कोई काम की चिंता रहेगी या आर्थिक संकट से झुजने का उपाय ढूढने में दिन बीतेगा | पारिवारिक माहोल अच्छा बना रहे इसलिए आपको प्रयास करना पड़ेगा | कुछ बाहरी लोग आपको परेशानी में डाल सकते है |

10 37 438854187rashifal 3 -

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ समाचार मिलेगा | अनेक लोगो से सम्पर्क बढेगा | आपको नए कार्यक्रम फिर से सबके साथ मिलकर तय करने की आवश्यकता महसूस होगी | कुछ आपसी खींचतान से आज छुटकारा मिलेगा | संतान पक्ष मजबूत बन रहा है | यात्रा योग भी है |
कुम्भ- आपके लिए समय मामूली सा संयम बरत कर और देख्भालकर चलने का बन रहा है इसलिए आज किसी भी प्रकार की उतावल से बचे | आपको आज कुछ अच्छे लोकलुभावने प्रस्ताव मिल सकते है लेकिन विचारपूर्वक ही स्व विवेक से निर्णय करे | अपनों को रूठने से रोके |
मीन- आपके लिए अभी समय तो ठीक ही है | अपने परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है और कुटुंब परिवार के सदस्य से आप सलाह मशवरा करते रहे तो कोई काम रुकेगा और अटकेगा नहीं | धन को जमा करे और अतिरिक्त खर्च पर नियंत्रण रखे |

यह भी पढ़े:पंजाब में कितने वर्ष तक राष्ट्रपति शासन लगा था?