शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
खेल

इस बल्लेबाज ने शादी करने से पहले खेली तूफानी पारी, टीम को दिलाई ट्रॉफी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने गुपचुक तरीके से शादी कर ली, 30 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने सोमवार को साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस आश्रिता शेट्टी से मुंबई…

इस बल्लेबाज ने शादी करने से पहले खेली तूफानी पारी, टीम को दिलाई ट्रॉफी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने गुपचुक तरीके से शादी कर ली, 30 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने सोमवार को साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस आश्रिता शेट्टी से मुंबई में शादी कर ली। रविवार रात सूरत में मनीष पांडे की कप्तानी में कर्नाटक ने रोमांचक फाइनल में तमिलनाडु को 1 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

विज्ञापन

मंगलवार को रिसेप्‍शन होगा, जिसमें कई क्रिकेट सितारों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी हासिल करने के बाद वह सीधे मुंबई रवाना हो गए थे।

शादी समारोह मंगलवार तक चलेगा, जिसके अगले ही दिन उन्‍हें टीम इंडिया से जुड़ना होगा. गौरतलब है कि भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाना है।

यह भी पढ़ें : बॉक्सर विजेंदर सिंह ने लगातार दर्ज की 12वीं जीत

मनीष पांडे ने क्रीम कलर की शेरवानी और सिल्‍वर कलर के साफे में दिखे। आश्रिता शेट्टी सुनहरे लाल रंग की सिल्‍क साड़ी पहनी हुई थीं, आश्रिता शेट्टी ने साउथ की कई मूवी में अपनी अदाकारी दिखाई है।

Sadhna Sharma

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →