सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

नागिन अब बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरगी

टीवी की नागिन जल्द बड़े परदे पर अपने एक्टिंग का जलवा बिखरेगी नागिन फेम सुरभि ज्योति बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं.

नागिन अब बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरगी

टीवी की नागिन जल्द बड़े परदे पर अपने एक्टिंग का जलवा बिखरेगी नागिन फेम सुरभि ज्योति बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का नाम 'सोनम गुप्ता बेवफा है' होगा, टीवी इंडस्ट्री में अपना खासा नाम बनकर फेमस हुई सुरभि ज्योति को उनके फंस बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। सुरभि के साथ उनकी फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल लीड रोल में होंगे।

विज्ञापन

सुरभि की पहली बॉलीवुड फिल्म एक रोमांटिक कॉमिडी होगी. बता दें कि बॉलीवुड फिल्म करने से पहले सुरभि पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी पंजाब दी', 'मंडे पटियाला दे' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.कबूल है और नागिन जैसे सीरियल से नाम कामने वाली एक्ट्रेस की पंजाबी फिल्मों और पंजाबी सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं, इसके अलवा सुरभि काफी वेब सीरीज में काम कर चुकी है, अब सुरभि फिल्मों में अपना लक आजमाने में लगी है ।

यह भी पढ़ें : इन एक्टर ने लड़की बन किया पोल डांस, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा बुरा हाल

सुरभि पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल के साथ स्क्रीन शेयर करेगी जस्सी गिल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में काम कर चुके हैं. इस फिल्म में जस्सी के साथ सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी और जिमी शेरगिल लीड रोल में थे. देखना दिलजस्प होगा की फैंस सुरभि को नए अंदाज़ में पसंद करेंगे या नहीं , जितनी प्रसिद्धि उन्होंने टीवी में पायी है उतनी वो बॉलीवुड में पाती है या नहीं।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →