The Kashmir Files Row : कश्मीर फाइल्स पर संग्राम, बीजेपी नेता ने आधी रात आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर लगाया पोस्टर h3>
नई दिल्ली: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘झूठी पिक्चर’ वाले बयान पर विवाद और बढ़ गया है। बुधवार को तेजस्वी सूर्या की अगुआई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आधी रात होते-होते दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर कश्मीर फाइल्स पर पोस्टर चिपका दिया। बग्गा ने 27 सेकेंड का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें आम आदमी पार्टी का मुख्यालय और उसके पास की दीवार पर पोस्टर दिखाई देता है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘सुनो केजरीवाल, तुम झूठी फिल्म जिसे बताते हो, वो दर्दनाक इतिहास है हमारा।’ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह केजरीवाल की हत्या की साजिश थी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ करना चाहती है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। बग्गा ने बताया, ‘हमें पुलिस ने रोका और तेजस्वी सूर्य सहित हमारे लगभग 20-25 सदस्यों और नेताओं को हिरासत में लिया गया और एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।’
भाजपा के गुंडों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में तोड़फोड़ की। गेट पर लगा ‘बूम बैरियर’ भी टूट गया है। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने के बजाय घर के गेट तक ले गई… पंजाब हारने के बाद भाजपा सीएम केजरीवाल की हत्या करना चाहती है।
मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली
तेजस्वी ने केजरीवाल को कहा ‘अर्बन नक्सल’
उधर, तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में भाजपा सीएम केजरीवाल पर हमले कर रही है। सूर्या ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को ‘अर्बन नक्सली’ कहते कहा है कि वह कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्य ने केजरीवाल से अपनी टिप्पणी के लिए माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ नेता ने फिल्म पर अपनी टिप्पणी से हिंदुओं का अपमान किया है।
सूर्य ने कहा, ‘नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश एक सभ्यता पर अन्याय है। यह अर्बन नक्सलियों की समय की कसौटी पर खरी उतरी रणनीति है। हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और यह सिर्फ ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में नहीं है। यह प्रदर्शन केजरीवाल की अमानवीय मानसिकता के खिलाफ है जो कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार से इनकार करते हैं।’
बेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा अपनी तुच्छ राजनीति और राजनीतिक हितों को राष्ट्र हित से ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने कई बार सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और निष्ठा पर सवाल किए हैं।
अगला लेख‘कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश में केजरीवाल’ तेजस्वी ने लगाया अर्बन नक्सली होने का आरोप
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News