मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अजय देवगन, तब्बू की ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म को दर्शकों ने बताया पैसा वसूल

अजय देवगन और तब्बू दोनों ही पहले भी काफी फिल्मों में नजर आ चुके है. एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी है.

अजय देवगन, तब्बू की ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म को दर्शकों ने बताया पैसा वसूल

अजय देवगन और तब्बू दोनों ही पहले भी काफी फिल्मों में नजर आ चुके है. एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी है. अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज हो गई है. बता दें कि फिल्म में रकुलप्रीत अहम रोल में हैं और आकिव अली ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है. लोग फिल्म को पैसा वसूल बता रहे हैं.

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को भी बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म में अजय देवगन अपने से आधी उम्र की लड़की रकुल प्रीत से प्यार कर बैठते हैं. और तब्बू इस फिल्म में अजय देवगन की वाईफ का रोल करती है, जो इस फिल्म में अपने पति से अलग रहती है.

imgpsh fullsize anim 8 1

फिल्म को दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर, एक्सीलेंट और पैसा वसूल जैसे कमेंट्स किये है. दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म 2019 में आई  अन्य फिल्मों से काफी अच्छी है और तब्बू की एक्टींग को भी लोगों ने काफी पसंद किया है.

बता दें कि , दे दे प्यार दे मूवी का बजट करीब 45 करोड़ रुपये के आसपास है. गोलमाल सीरीज के बाद फैंस अजय देवगन को कॉमेडी और एक्शन जोनर का बादशाह कहते हैं. अजय इससे पहले कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →