Advertising
<

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 13 सालों में बदल गए इतने चेहरे, एक ने तो नहीं की वापसी

479
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 13 सालों में बदल गए इतने चेहरे, एक ने तो नहीं की वापसी

नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी जगत का एक बेहद चर्चित शो है. 13 साल से यह शो लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के किरदार दर्शकों के मन में रच-बस गए हैं, लेकिन बीच-बीच में इन किरदारों की अदला-बदली भी होती रहती है. कभी टप्पू, कभी सोनू, कभी रोशन सिंह सोढ़ी और अब अंजलि मेहता का किरदार निभाने के लिए एक्टर्स को बदल दिया गया है. आइए डालते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के उन किरदारों पर नजर जो समय के साथ बदल गए.

अंजलि मेहता

नेहा मेहता शो की शुरुआत से ही तारक मेहता की पत्नी यानि अंजलि मेहता का किरदार निभाती आ रही थीं लेकिन लॉकडाउन के बाद जब शो दोबारा शुरु हुआ तब नेहा ने बतौर अंजलि दोबारा शुरुआत नहीं की और शो छोड़ने का ही फैसला ले लिया. शो में उनकी जगह अब सुनैना फौजदार ने ले ली है.

रोशन सिंह सोढ़ी

roshan

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को उनकी जिंदादिली के लिए जाना जाता है, उनका अंदाज दर्शकों को भी खूब भाता है. लेकिन निजी कारणों के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा. अब उनकी जगह बलविंदर सिंह ने ले ली है.

टप्पू

tappu

जेठालाल के बेटे टप्पू को भला कौन नहीं जानता. शैतान के साथ-साथ समझदार भी है टप्पू. लेकिन टप्पू अब बदल चुका है. पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभा रहे थे लेकिन अब बीते 3 सालों से भव्य की जगह इस रोल में राज अनादकट नजर आ रहे हैं

सोनू 

sonu

Advertising

गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेट्ररी मिस्टर भिड़े की बेटी सोनू का किरदार भी अलग-अलग एक्ट्रेसेस ने निभाया है. पहले इस शो में बतौर सोनू झील मेहता ने जगह ली थी लेकिन फिर सोनू बनकर निधि भानुशाली आईं और अब पकल सिधवानी सोनू का किरदार निभा रही हैं.

दयाबेन

dayaben

दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का एक पसंदीदा किरदार है. दयाबेन के कैरेक्टर को लोग खूब पसंद करते हैं लेकिन फिलहाल वो 3 साल से मैटरनिटी लीव पर हैं. उनकी शो में वापसी नहीं हुई है. दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी को अब तक किसी ने रिप्लेस नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: मुगल काल में उत्तरप्रदेश का क्या नाम था ?

Source link