Sushil Modi ने Nitish Kumar के मंत्री सुरेंद्र यादव का ऐसा राज खोला, जिसे पढ़कर आप रह जाएंगे दंग
भारतीय सेना को हिजड़ों की फौज बताने वाले बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव के बारे में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ऐसा राज खोला है, जिसे शायद लोग जानते भी ना हों। सुशील मोदी ने दावा करते हुए कहा कि सुरेंद्र यादव पर हत्या-अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
सुरेंद्र यादव पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सेना और अग्निवीरों पर अमर्यादित बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के सुरेंद्र यादव पर हत्या-अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसे व्यक्ति को अग्निवीरों का मनोबल तोड़ने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती योजना के प्रति देशभक्त युवाओं ने देश भर में जो उत्साह दिखाया, उससे विपक्ष की छाती फट रही है।
‘सुरेंद्र यादव ने उपचुनाव में इस्तीफा देने की बात कही थी’
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश मंत्रीमंडल में शामिल सुरेंद्र यादव पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति सेना का अपमान करें और मुख्यमंत्री जिस पर कोई कार्रवाई ना करें। देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा। सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे और अग्निवीर योजना पर भ्रम फैलाकर बिहार में रेलवे की करोड़ों की सम्पत्ति नष्ट करायी, वे अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यह भी बताया कि सुरेंद्र यादव ने कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की हार पर इस्तीफा दे देने की बात कही थी, लेकिन वे अपने बयान से मुकर गए।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप