नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काई पो छे! (Kai Po Che!) को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म ‘थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ’ उपन्यास पर आधारित थी. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य किरदार में थे. अब इस फिल्म के सेट से एक अनसीन वीडियो सामने आया है.
निर्देशक अभिषेक कपूर (Abhishek kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख सुशांत (Sushant Singh Rajput) के फैन इमोशनल हो गए हैं. इस वीडियो में सुशांत का मस्ती भरा अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है. फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अपने फेवरेट स्टार को याद कर रहे हैं.
सुशांत का खास अंदाज
अभिषेक ने जो वीडियो शेयर किया है वह फिल्म की शूटिंग के वक्त का है. सेट पर हुआ मस्ती-मजाक इस वीडियो में नजर आ रहा है. वीडियो में अभिषेक फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. वे बता रहे हैं कि कैसे रॉक ऑन देखकर उन्होंने ये फिल्म बनाने का फैसला किया. इसके साथ ही फिल्म के तीनों स्टार्स भी वीडियो में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
सुशांत थे इतने मस्तीखोर
इस वीडियो में सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) मस्ती भरी जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं. वीडियो के जरिए उनके फैंस अपने फेवरेट स्टार के वो पल देख पा रहे हैं जो कभी सामने नहीं आए. वीडियो में सुशांत बातें करते भी नजर आ रहे हैं. वे कभी कार में बैठे दिख रहे हैं तो कभी कार की छत पर लेटे. सुशांत के फैंस उनका ये अंदाज देखकर एक बार फिर से इमोशनल हो गए हैं.
फैंस हमेशा करते हैं याद
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने के बाद भी फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं. आए दिन वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं. वैसे इस फिल्म की बात करें तो सुशांत के किरदार को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था.
ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने ट्विटर CEO को लगाई लताड़, बोलीं- जैक चाचा डरते हैं मुझसे

