Advertising
<

Sunny Deol को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, किसान आंदोलन पर दिया था बयान

393
Sunny Deol को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा, किसान आंदोलन पर दिया था बयान

सनी देओल (Sunny Deol) को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा मिली है. कुछ दिनों पहले सनी देओल ने कृषि कानूनों का समर्थन किया था, जिसके बाद ही उन्हें ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

पिछले हफ्ते गुरदासपुर के सांसद सनी देओल (Sunny Deol) ने एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ. सनी ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा था कि इस मामले को किसानों और सरकार के बीच ही रहना चाहिए. इसके साथ ही सनी ने अपने बयान में ये भी कहा कि कई लोग किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं.

सनी देओल ने कही ये बातें
सनी देओल (Sunny Deol) ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे पता है कि कई लोग स्थिति का लाभ उठाना चाहते हैं और समस्याएं पैदा कर रहे हैं. वे किसानों के बारे में नहीं सोच रहे हैं. उनका अपना एजेंडा हो सकता है. मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा. हमारी सरकार हमेशा किसानों की भलाई के बारे में सोचती है और मुझे यकीन है कि सरकार के साथ बातचीत करने के बाद सही परिणाम निकलेंगे.’

धर्मेंद्र का आया था ये बयान
बता दें, 22 दिनों से किसान आंदोलन (Farmers Protest) जारी है. किसान दिल्ली बॉर्डर्स पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले का कोई हल नहीं निकला है. इस मामले पर सनी देओल के पिता और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने भी अपना पक्ष रखा था. उन्होंने लिखा था, ‘मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखने के बाद बेहद दुखी हूं. सरकार को जल्द हल निकालना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की कुंडली क्या कहती है?

Source link