Sugandha Mishra और Sanket Bhosle की शादी की रस्में हुईं शुरू, सामने आया INSIDE VIDEO

259
Sugandha Mishra और Sanket Bhosle की शादी की रस्में हुईं शुरू, सामने आया INSIDE VIDEO


Sugandha Mishra और Sanket Bhosle की शादी की रस्में हुईं शुरू, सामने आया INSIDE VIDEO

नई दिल्ली: जिसके सामने आते ही लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है, और अपने एक-एक पंच से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वालीं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sungandha Mishra) और कॉमेडियन डॉ संकेत भोसले (Sanket Bhosale) अब जीवन भर के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. दोनों अब जल्द ही शादी (Sugandha Mishra and Sanket Bhosle Wedding) के बंधन में बंधने वाले हैं.  इनकी शादी की रस्मों का एक वीडियो सामने आ चुका है.

मेहंदी सेरेमनी की झलक 

सुगंधा मिश्रा (Sungandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) की शादी की रस्में अब पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं. शनिवार शाम को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है. सुगंधा के दुल्हे संकेत ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर कर दी है. देखिए ये वीडियो…

वीडियो कॉल पर दूल्हा-दुल्हन की बात

इस मेहंदी सेरेमनी की जो झलक सामने आई है उसमें संकेत सुगंधा से बात करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो कॉल में सुगंधा बड़े ही क्यूट अंदाज में अपनी मेहंदी दिखाती हैं. सिर्फ सुगंधा ही नहीं संकेत भी अपनी मेहंदी दिखा रहे हैं. इसके बाद दोनों फ्लाइंग किस करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में संकेत ने लिखा है, ‘मेहंदी लगा कर रखना सुगंधा मिश्रा.’

ऐसा था सुगंधा का लुक

इस सेरेमनी की एक झलक सुगंधा ने अपनी इंस्टास्टोरी में शेयर की है. जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. सुगंधा ने इस मौके पर ग्रीन और गोल्डन लहंगा पहना हुआ है. 

एक फोटो से मचा था तहलका

बता दें कि बीते दिनों सुगंधा मिश्रा (Sungandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे देखकर लोगों ने इनकी सगाई का अनुमान लगाया था. जिसके बाद सुगंधा ने बताया था कि यह तस्वीर सगाई की नहीं बल्कि प्रीवेडिंंग फोटोशूट की है.  

इसे भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने डीपनेक गाउन में दिए ऐसे पोज, PHOTOS देख लोगों के उड़े होश

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link