सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या थी एलेक्जेंडर द ग्रेट और नागा साधु की कहानी?

एलेक्जेंड को सिकंदर के तोर पर भी जाना जाता था। एलेक्जेंड एक ज्ञानी आदमी की खोज में दिन -रात घूम रहा था जिसे वो अपने साथ ले जाए।

क्या थी एलेक्जेंडर द ग्रेट और नागा साधु की कहानी?

एलेक्जेंड को सिकंदर के तोर पर भी जाना जाता था। एलेक्जेंड एक ज्ञानी आदमी की खोज में दिन -रात घूम रहा था जिसे वो अपने साथ ले जाए। कुछ लोगों के बताने पर वह एक संत की खोज में अपनी फौज के साथ एक नगर में पहुंचा। वहां उसने देखा कि नागा बाबा बिना कपड़ों के पेड़ के नीचे ध्यान में लीन था। एलेक्जेंडर और उसकी फौज ने संत के ध्यान से बाहर आने तक इंतजार किया। जैसे ही संत का ध्यान टूटा, पूरी फौज एक स्वर में नारे लगाने लगी- 'एलेक्जेंडर द ग्रेट! एलेक्जेंडर द ग्रेट!’ संत उन्हें देखकर मुस्कराया।

विज्ञापन
998c64f4a077b6c268da1cebb0b6e599

एलेक्जेंडर ने संत को बताया कि वह उन्हें अपने साथ अपने देश लेकर जाना चाहता है। संत ने बेहद धीमे स्वर में जवाब दिया, 'तुम्हारे पास ऐसा कुछ नहीं है जो तुम मुझे दे सको। मैं जहां-जैसा हूं, खुश हूं। मुझे यहीं रहना है। मैं तुम्हारे साथ नहीं आ रहा।’ एलेक्जेंडर की फौज को इस बात से गुस्सा आ गया। उनके राजा की इच्छा को एक मामूली संत ने खारिज जो कर दिया था। एलेक्जेंडर ने अपनी फौज को शांत किया और संत से बोला 'मुझे जवाब में 'नहीं’ सुनने की आदत नहीं है। संत बिना किसी भय के बोले मेरा जीवन है मेरी मर्ज़ी की में कहा जाऊ और कहा नहीं।

main qimg 82f458f93265c34dbe32bca7f7c8b78c

यह सुनकर सिकंदर गुस्से से लाल हो गया, और उसने फौरन अपनी तलवार निकालकर बाबा के गले में सटा दी। बाबा अब भी शांत थे। उन्होंने कहा, मैं तो कहीं नहीं जा रहा। अगर तुम मुझे मारना चाहते हो, तो मार दो। मगर आज के बाद से कभी अपने नाम के साथ 'महान' शब्द का प्रयोग मत करना। तुम तो मेरे गुलाम के भी गुलाम हो!

यह भी पढ़ें: कौन सा ऐसा देश है , जिसने कोरोना वायरस कि समस्या को अच्छी तरह से संभाला ?

तुम्हारा क्या मतलब है, सिकंदर ने क्रोधित होते हुए पूछा, बाबा बोले, क्रोध मेरा गुलाम है। मैं जब तक नहीं चाहता, मुझे क्रोध नहीं आता। पर तुम क्रोध के गुलाम हो। तुमने कई योद्धाओं को पराजित किया होगा, पर क्रोध से नहीं जीत पाए। बाबा की बातें सुनकर सिकंदर दांग रह गया और साधु के सामने अपना सर झुकाया और अपनी फौज के साथ वापस लौट गया। इस तरह एक नागा साधु ने सिकंदर द ग्रेट को हरा दिया।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →