Sri Lanka News: श्रीलंका में लगा आपातकाल हटाया गया, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आधी रात किया ऐलान

192
Sri Lanka News: श्रीलंका में लगा आपातकाल हटाया गया, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आधी रात किया ऐलान

Sri Lanka News: श्रीलंका में लगा आपातकाल हटाया गया, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने आधी रात किया ऐलान

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rjpaksa) ने मंगलवार देर रात आपातकाल (Emergency in Srilanka) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। देश में बढ़ते संकट के बीच एक अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था। मंगलवार देर रात जारी गजट अधिसूचना संख्या 2274/10 में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने आपातकाल नियम अध्यादेश को वापस ले लिया है, जिससे सुरक्षाबलों को देश में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए व्यापक अधिकार मिले थे।

इस बीच अल्पमत में आई श्रीलंका की सरकार के खिलाफ विपक्ष के साथ पूर्व सहयोगी दलों ने भी मोर्चा खोलते हुए इस्तीफे की मांग की है। इस बीच श्रीलंका में भोजन, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजों की भारी कमी देखी जा रही है। रिकॉर्ड मुद्रास्फीति और और बिजली की कटौती ने श्रीलंका को और गंभीर संकट में डाल दिया है। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो पैसा होते हुए भी कुछ नहीं खरीद पा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने 24 घंटे के अंदर दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रही है। मंगलवार को ही श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने पद संभालने के 24 घंटे के अंदर ही इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपने भाई बासिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद साबरी को नियुक्त किया था। बासिल राजपक्षे देश की सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) गठबंधन के निशाने पर थे।
Gotabaya Rajapaksa: श्रीलंका में गिर सकती है राजपक्षे सरकार, 40 सांसदों ने ‘छोड़ा’ साथ, राष्‍ट्रपति अब भी अड़े
कई सहयोगी दलों ने छोड़ा सरकार का साथ
मंगलवार को जब संसद बुलाई गई तो सरकार के कई सहयोगियों ने तटस्थ रहने का फैसला किया। राष्ट्रपति राजपक्षे के पिछले हफ्ते देश में आपातकाल की घोषणा के बाद से यह संसद का पहला सत्र था। सत्तारूढ़ गठबंधन ने 2020 के आम चुनावों में 150 सीटें जीती थीं और विपक्ष के सदस्यों के पाला बदलने से उसकी संख्या में और बढ़ोतरी हुई थी, हालांकि वह इनमें से कम से कम 41 सांसदों का समर्थन खोता हुआ दिखाई दे रहा है।

राजपक्षे सरकार के पास बहुमत से 5 कम सांसद
अब ऐसा प्रतीत होता है कि 225 सदस्यीय संसद में साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 113 सीटों से उसके पास पांच कम, 109 सीटें हैं। सरकार ने हालांकि दावा किया कि उसके पास साधारण बहुमत है। श्रीलंका वर्तमान में इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी लाइन, आवश्यक वस्तुओं की कम आपूर्ति और घंटों बिजली कटौती से जनता महीनों से परेशान है।

गोटाबाया राजपक्षे (फाइल फोटो)

गोटाबाया राजपक्षे (फाइल फोटो)



Source link