शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

सरकार से लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'आंदोलन सफल रहा'

शिक्षा सुधार और नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना उपवास समाप्त कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार…

सरकार से लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, पत्नी गीतांजलि ने कहा- 'आंदोलन सफल रहा'
(फोटो: IANS)

शिक्षा सुधार और नीट पेपर लीक मामले को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना उपवास समाप्त कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने इसे एक सफल आंदोलन बताते हुए कहा कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगें मान ली हैं। वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और सरकार की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा, जिसके बाद उन्होंने अनशन तोड़ा।

सरकार ने क्या आश्वासन दिए?

डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि सरकार ने लिखित में तीन मुख्य बातें मानी हैं। इनमें विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई FIR दर्ज न करना, नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार को मुआवजा देना और संसद में शिक्षा परीक्षाओं और सुधारों पर चर्चा कराना शामिल है।

उन्होंने कहा, "सरकार और विपक्ष दोनों ने तय किया है कि शिक्षा सुधारों पर चर्चा इसी मानसून सत्र में होगी। यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन रहा है क्योंकि सत्ता और विपक्ष ने माना है कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।"

'पूरे देश को जगा दिया'

डॉ. आंग्मो के मुताबिक, इस आंदोलन ने पूरे देश को जगाया है। उन्होंने कहा, "नीट पेपर लीक एक लक्षण था लेकिन असली वजहें सिस्टम में मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि यह सरकार के लिए एक चेतावनी भरी सीख होगी।" उन्होंने बताया कि छात्र नेता अब सरकार के साथ बैठक के बाद ही विरोध प्रदर्शन की आगे की रणनीति तय करेंगे।

वांगचुक के स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार से वह सेमी-सॉलिड डाइट लेना शुरू करेंगे। इससे पहले विपक्ष के 16 सांसद भी वांगचुक से मिलने आए थे और 65 सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए लिखित आश्वासन दिया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →