बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

तो इन वजहों से BIGBOSS से बाहर हुईं ‘हरियाणवी डांसर’ सपना चौधरी...

कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो बिग बॉस में दर्शकों को काफी सारे झगड़े देखने को मिलते हैं। घर के अंदर सपना चौधरी काफी ज्यादा गुस्से वाले स्वभाव की थीं।

तो इन वजहों से BIGBOSS से बाहर हुईं ‘हरियाणवी डांसर’ सपना चौधरी...
कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो बिग बॉस में दर्शकों को काफी सारे झगड़े देखने को मिलते हैं। घर के अंदर सपना चौधरी काफी ज्यादा गुस्से वाले स्वभाव की थीं। रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि सपना घर से बाहर जा रही हैं। इस हफ्ते हिना खान, सपना चौधरी, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे नॉमिनेट हुए थे लेकिन सपना को घर से बाहर आना पड़ा। उनके बाहर आने के पीछे कुछ वजहें थीं जिनके बारे में हम आपको बताते हैं। शुरुआत में सपना ने विकास और पुनीश को अपना भाई माना था लेकिन बाद में वो गुटबंदी का शिकार बन गईं। घर में दोस्त से ज्यादा उनके दुश्मन बन गए। कई बार उन्हें बिना सच जाने बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले हिना, प्रियांक और लव से उनकी काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। घर के अंदर सपना को किसी बात पर भी बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था जिसकी वजह से वो गलत शब्दों का इस्तेमाल करती थी। sapna chaudhary 2 बीबी अदालत टास्क के दौरान सपना को बंदगी कालरा के साथ लड़ते हुए देखा गया था। हमेशा खुद के फैसले लेने वाली सपना बाद में हिना के इशारों पर नाचती हुई दिखीं जो दर्शकों को रास नहीं आया। सपना की देहाती भाषा ने कई विवादों को जन्म दिया। अपनी बोली की वजह से बीबी अदालत के दौरान पुनीश ने उन्हें अनपढ़ कहा था। जिसके जवाब में चौधरी ने कहा था कि मुझे तेरी शक्ल से भी ज्यादा तमीज है।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →