sidhi: कृषि विभाग में 63 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों के पद रिक्त | sidhi: 63 percent posts of officers-employees are vacant in agricultur | Patrika News

3
sidhi: कृषि विभाग में 63 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों के पद रिक्त | sidhi: 63 percent posts of officers-employees are vacant in agricultur | Patrika News


sidhi: कृषि विभाग में 63 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों के पद रिक्त | sidhi: 63 percent posts of officers-employees are vacant in agricultur | Patrika News

सतनाPublished: Jun 22, 2023 08:56:50 pm

किसानों को नहीं मिल पा रही योजनाओं की जानकारी
-उपसंचालक सहित सहायक संचालकों के सभी पद रिक्त
-वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के 10 में से 9 पद पड़े हैं रिक्त
-ज्यादातर गांवों में किसानों को नहीं जानकारी, कौन है ग्रामसेवक

sidhi: 63 percent posts of officers-employees are vacant in agricultur

sidhi: 63 percent posts of officers-employees are vacant in agricultur

सीधी। खरीफ का सीजन शुरू होने वाला है। मानसून के आगाज के साथ ही खेती-किसानी का कार्य शुरू हो जाएगा। खेती किसानी के लिए शासन की क्या नवीन योजनाएं हैं, और किन योजनाओं के लिए कौन से किसान पात्रता रखते हैं, ज्यादातर किसान इससे अनभिज्ञ हैं। योजनाओं की जानकारी देने वाले कृषि विभाग में अमले की इतनी कमी है कि वह किसानों तक योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
स्थिति यह है कि जिले में कृषि विभाग का किसान, खेत-खलिहान से सीधा संपर्क वर्तमान में पूरी तरह से कटा हुआ है। क्योंकि विभाग के अधिकारियों पर एक नहीं तीन से पांच पदों का चार्ज मिला हुआ है, इससे कृषि विभाग की योजनाओं की समय पर ठीक प्रकार से क्रियान्वित होने में संशय रहता है। विभिन्न योजनाओं में नियुक्त परियोजना में लगे अधिकारियों पर अतिरिक्त चार्ज मिलने से काम की रेगुलर मॉनिटरिंग नहीं हो पाती है। क्योंकि विभागीय अधिकारी जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में जिन पदों का चार्ज उन पर है, वहां से अधिकारियों की दूरी ही रहती है। फ ील्ड वर्क पूरी तरह से प्रभावित है। वहीं महज औपचारिकता से कागजी कार्रवाई में ही काम काज निपटाया जाता है।
————
प्रभार में मुखिया का पद, सहायक संचालक के सभी पद रिक्त-
कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में मुखिया सहित अन्य महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हुए हैं, उप संचालक का प्रभार रीवा के अधिकारी संजय श्रीवास्तव के पास है, जो सप्ताह में एक या दो दिन ही आ पाते हैं। वहीं सहायक संचालक के 9 में से सभी पद रिक्त हैं। विभाग के कुल स्वीकृत व रिक्त पदों की बात करें तो 230 स्वीकृत पदों में से महज 74 पद भरे हुए हैं, जबकि 156 पद रिक्त पड़े हैं, यानि कुल पदों के विरूद्ध 63 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हुए हैं, ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला कार्यालय से लेकर ग्रामीण स्तर तक काम कैसे संचालित होता होगा।
———-
फ ाइलों में उलझा रहता है स्टाफ –
किसानों से सीधे जुड़े रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारियों की बात करें तो जिले में स्वीकृत 20 पदों में से केवल 4 पर ही तैनाती है। यही हालात ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की है। वर्तमान में 126 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं, जिसमें 41 पद ही भरे हुए हैं। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों से सीधा संवाद रखता है, लेकिन वर्तमान में टूट सा गया है तो अधिकारी ठीक ढंग से किसानों के बीच जाकर खेती किसानी संबंधी योजनाओं की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
————
पदों की कमी से यह योजनाएं भी प्रभावित-
कृषि विभाग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आरकेवीवाई, पीकेवीवाई, नमसा, एसएनएएम, एनएमओओपी, राज्य योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि स्टाफ की कमी एक-एक पर अतिरिक्त चार्ज से योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। नई भर्ती न होने और पुरानों के सेवानिवृत्त होने से विभाग में नई पदों पर नियुक्ति न होने से अब नाममात्र का स्टाफ बचा है। जिन पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण हो रहा है, उनके विरूद्ध नई पदस्थापना नहीं हो पा रही है, ऐसे में किसान विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अपनी शिकायतों के निवारण के लिए किसान इधर-उधर भटकते रहते हैं, उन्हें समय पर खेती बाड़ी को लेकर उचित सलाह नहीं मिल पाती है।
——————
कृषि विभाग में स्वीकृत व रिक्त पदों की स्थिति-
पद – स्वीकृत – भरे – रिक्त
उप संचालक कृषि – 01 – 00 – 01
सहायक संचालक कृषि – 09 – 00 – 09
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी – 01 – 00 – 01
भूमि सर्वेक्षण अधिकारी – 12 – 04 – 08
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी – 10 – 01 – 09
कृषि विस्तार अधिकारी – 20 – 04 – 16
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी – 126 – 41 – 85
——————
वर्जन-
………हमारे गांव में कृषि विस्तार अधिकारी कौन है इसकी जानकारी नहीं है, और न ही मेरी जानकारी में उनका कभी गांव में आगमन होता है। कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती।
राकेश गुप्ता, किसान दादर
————
………खरीफ का सीजन शुरू होने वाला है। खाद-बीज संबंधी कृषि विभाग की क्या योजनाएं हैं, इसकी जानकारी नहीं है। योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांवों में ग्राम सेवक पदस्थ किये जाते हैं, लेकिन यहां कोई आता नहीं है।
रवी द्विवेदी, किसान सिरौला
————-
पदों की कमी से प्रभावित हो रहा कार्य-
विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। कार्यालयीन स्टाफ के साथ ही कृषि विस्तार अधिकारी व सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों के भी बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं। किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।
संजय श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि
000000000000000000000



Source link