Shilpa Shetty के बच्चों में है ऐसा प्यार, Video देख भर आएगा आपका दिल
नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं. अब शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिल्पा के दोनों प्यारे से बच्चे नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है. शिल्पा का बेटा वीडियो में अपनी छोटी बहन का ख्याल रखते दिख रहा है.
शिल्पा ने शेयर किया ऐसा वीडियो
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोमवार को नेशनल ब्रदर्स डे के मौके पर अपने बच्चों वियान और समीशा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो में वियान नारियल पानी पी रहा है और समीशा उसमें से कुछ पाने की पूरी कोशिश कर रही है. वियान उसकी टांग खींचते हुए कहते है, ‘हां मैडम, क्या चाहिए आपको ?’ फिर एक सिप लेकर कहता है, ‘नहीं, मैं तुम्हें नहीं जानता.’ अंत में उसे अपनी पयारी छोटी बहन समीशा पर प्यार आ जाता है. वो बड़े प्यार से स्ट्रॉ में थोड़ा सा नारियल पानी निकाल कर अपनी बहन को अपने हाथ से पिलाता है. वीडियो रिकॉर्ढ कर रहीं शिल्पा पीछे से कहती हैं, ‘शेयरिंग इज केयरिंग.’
शिल्पा ने दिया ऐसा कैप्शन
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘छोटे भाई-बहन होने की वजह से बड़े को जिम्मेदार, सुरक्षात्मक, परिपक्व और हुकुम चलाने वाला होना पड़ता है. मुझे ये पता है. मेरे जीवन में राखी वाले भाई बहुत बाद में हैं, लेकिन समीशा भाग्यशाली है उसके पास रियल भाई है. इन दृश्यों को देखकर मेरा दिल पिघल जाता है. अनमोल पल, हैप्पी ब्रदर्स डे.’
राज कुद्रा हुए थे कोरोना संक्रमित
पिछले हफ्ते शिल्पा (Shilpa Shetty) ने वियान के 9वें जन्मदिन पर उसे एक पेट डॉग गिफ्ट किया था. शिल्पा और राज 21 मई 2012 को विवान और 15 फरवरी 2020 को समीशा के माता पिता बने थे. वैसे शिल्पा के परिवार में कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे. बीते कुछ दिनों पहले ही पति राज कुंद्र निगेटिन हुए हैं.
यह भी पढ़ें: जानिए कैसे हुई थी पहलवान सागर राणा की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

