गुरूवार, 19 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

विश्व शांति पर चीन, रूस और अमेरिका की ऐतिहासिक बैठक, शी चिनफिंग ने दिए 4 अहम सुझाव

चीन, रूस और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहाँ वैश्विक शांति और प्रमुख शक्तियों के बीच रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। समाचार एजेंसी…

विश्व शांति पर चीन, रूस और अमेरिका की ऐतिहासिक बैठक, शी चिनफिंग ने दिए 4 अहम सुझाव
(फोटो: IANS)

चीन, रूस और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहाँ वैश्विक शांति और प्रमुख शक्तियों के बीच रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक 19 नवंबर को चीन के शनचन शहर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने की। इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए।

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है जब तीनों देशों के शीर्ष नेताओं ने इस तरह की बैठक की है, जिसका प्रवर्तनशील महत्व है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जब बड़े देश शांत रहते हैं, तो दुनिया में शांति रहती है और जब वे संघर्ष करते हैं, तो विश्व में अशांति फैलती है।

सह-अस्तित्व और सहयोग के चार सूत्र

इस मौके पर शी चिनफिंग ने बड़े देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की नींव मजबूत करने के लिए चार प्रमुख सुझाव दिए:

1. पारस्परिक सम्मान: उन्होंने कहा कि तीनों देशों की राष्ट्रीय परिस्थितियाँ अलग-अलग हैं और किसी को भी दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आपसी सम्मान ही संबंधों का बुनियादी नियम है।
2. शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व: शी ने कहा कि तीनों देशों को साझेदार और दोस्त बनना चाहिए, न कि प्रतिस्पर्धी। उन्हें 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
3. सहयोग और साझा जीत: शीतयुद्ध की मानसिकता को त्यागकर आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि सभी की जीत सुनिश्चित हो सके।
4. संवाद और परामर्श: तीनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय संपर्क बनाए रखने, संवाद के रास्ते खुले रखने और संकट की रोकथाम के लिए तंत्र स्थापित करने का सुझाव दिया गया।

पुतिन और ट्रंप के विचार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय शांति की सुरक्षा करना तीनों देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए सहयोग से संतुलित उपाय खोजने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वार्ता को 'इतिहास रचने वाली' और अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तीनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और विश्व शांति के लिए उनकी विशेष जिम्मेदारी है। ट्रंप ने परमाणु प्रसार को रोकने और परमाणु हथियारों से होने वाली तबाही से मानवता को बचाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →