Shehbaz Sharif News: क्या पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ की बेटी ने भारत में की है शादी? पूरा सच जानिए

158
Shehbaz Sharif News: क्या पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ की बेटी ने भारत में की है शादी? पूरा सच जानिए

Shehbaz Sharif News: क्या पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ की बेटी ने भारत में की है शादी? पूरा सच जानिए

नई दिल्ली: यश चोपड़ा की फिल्म ‘वीर-जारा’ शायद आपने देखी होगी। भारत के वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान) एयरफोर्स के अधिकारी होते हैं और जारा हयात खान (प्रीति जिंटा) को पाकिस्तानी लड़की के रूप में दिखाया गया है। जारा अपने बेबे की अस्थियां प्रवाहित करने भारत आती है और उसे वीर से प्यार हो जाता है। भारत और पाकिस्तान (Pakistan News) भले ही तीन जंग लड़ चुके हों और एक दूसरे को दुश्मन मानते हों पर जब भी दोनों देशों के लोगों के बीच शादियां होती हैं तो लोग इसका तहेदिल से वेलकम करते हैं। कई भारतीय सितारों ने पाकिस्तानियों से शादी की है। इधर, शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने तो भारत में लोग उनके बारे में काफी जानकारियां जुटाने लगे। इंटरनेट पर Shehbaz Sharif सर्च होने लगा। इसी दौरान लोगों को सितंबर 2013 में हुई एक शादी के बारे में जानकारी पढ़ने को मिली। भारत और पाकिस्तान की कई वेबसाइटों पर यह जानकारी मिली कि पाक पंजाब के तत्कालीन सीएम शहबाज शरीफ की बेटी ने भारत के पंचकूला में भारतीय सेना के कमांडर के पोते से शादी की। अब शहबाज पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म बन चुके हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या इस खबर में सच्चाई है? एनबीटी ने फैक्ट चेक किया तो सारा माजरा समझ में आया।

9 साल पहले पंचकूला में हुई थी शादी
दरअसल, पंचकूला में सितंबर 2013 में भारत के एक सैन्य अधिकारी के परिवार में शादी तो हुई थी और दुलहन भी पाकिस्तानी थी। यह बात सच है लेकिन दुलहन शहबाज शरीफ की बेटी नहीं थी। जी हां, उस दिन सियाचिन हीरो लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हुन (रिटायर्ड) के ग्रैंडसन कानव प्रताप हुन की शादी लाहौर की रहने वाली सामिया सिद्दीक से हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। कानव 27 साल के थे और सामिया 26, दोनों दुबई में मिले और प्यार हो गया। शाजिया सिद्दीक और मियां मोहम्मद सिद्दीक की बेटी सामिया की शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। हुन परिवार भी मूल रूप से पाकिस्तान के एबटाबाद से ताल्लुक रखता है।

मोदी ने नवाज शरीफ को बुलाया और लाहौर भी गए, आतंक से अमन का रास्ता नहीं बनता ये समझने की बारी शहबाज शरीफ की है
पाकिस्तान से कई मेहमान आए थे
ताज चंडीगढ़ सेक्टर 17 में उस दिन बड़ा कार्यक्रम हुआ था जिसमें दूल्हे-दुलहन की तरफ से कई रिश्तेदार शामिल हुए थे। पाकिस्तान से भी कई मेहमान चंडीगढ़ आए थे। कई विधायक भी पहुंचे थे। उस समय भी यह अफवाह फैल गई थी कि दुलहन पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खानदान से है। तब लेफ्टिनेंट जनरल हुन ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि यह झूठ है। लोगों को ऐसी बातें करने से पहले होमवर्क करना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को एक अच्छा संकेत बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के लोगों में मेलजोल बढ़ना चाहिए।

News About Shehbaz Sharif : पाकिस्तान का PM बन शहबाज शरीफ ने पहना कांटों भरा ताज, जानें सामने खड़ी कौन-कौन सी चुनौतियां
ऐसा नहीं है कि शहबाज की बेटी की भारत में शादी की अफवाह यहां फैली थी, पाकिस्तान की मीडिया में भी यह काफी उछला तो नवाज शरीफ की बेटी मरियम सामने आईं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया था।

Shehbaz Sharif India Pakistan Relations: शहबाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना भारत के लिए कैसा, चीन क्यों खुश हो रहा है? जानें सबकुछ
शहबाज का भारत कनेक्शन
शहबाज शरीफ के पिता मोहम्मद शरीफ एक उद्योगपति थे, जो कारोबार के लिए कश्मीर के अनंतनाग से आए थे। 20वीं शताब्दी की शुरुआत में पंजाब के अमृतसर जिले के जट्टी उमरा गांव में बस गए थे। उनकी मां का परिवार पुलवामा से आया था। विभाजन के बाद शहबाज़ का परिवार अमृतसर से लाहौर चला गया जहां उन्होंने (लाहौर के बाहरी इलाके में रायविंड में स्थित) अपने घर का नाम ‘जट्टी उमरा’ रखा। शहबाज़ ने पांच शादियां कीं। फिलहाल उनकी दो पत्नियां हैं – नुसरत और तहमीना दुर्रानी। उन्होंने तीन अन्य- आलिया हानी, नीलोफर खोजा और कुलसुम को तलाक दे दिया है। नुसरत से उनके दो बेटे और तीन बेटियां और आलिया से एक बेटी है।



Source link