Shani Transit April 2022- शनि का परिवर्तन और 12 राशियों पर इसका असर, साथ ही जानें शनि के नाराजगी के संकेत | Saturn’s change effects on 12 zodiac signs starts from 29 April 2022 | Patrika News

285
Shani Transit April 2022- शनि का परिवर्तन और 12 राशियों पर इसका असर, साथ ही जानें शनि के नाराजगी के संकेत | Saturn’s change effects on 12 zodiac signs starts from 29 April 2022 | Patrika News

Shani Transit April 2022- शनि का परिवर्तन और 12 राशियों पर इसका असर, साथ ही जानें शनि के नाराजगी के संकेत | Saturn’s change effects on 12 zodiac signs starts from 29 April 2022 | Patrika News

Shani ka rashi Parivartan : 29 अगस्त 2022 को शनि देव जा रहे हैं मकर से कुंभ राशि में
Shani Transit April 2022 : किसके भाग्य का चमकेगा सितारा और किसे देंगे शनि देव दंड जानें यहां

भोपाल

Published: April 21, 2022 12:37:38 pm

Shani ka rashi Parivartan : सूर्य पुत्र शनि देव इस साल 29 अप्रैल 2022 को ढाई वर्ष बाद अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसके तहत यह अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

shani transit 29 April effects 2022

इस दौरान शनि एक राशि मकर से अपनी ही दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। यहा ये जान लें कि मकर को पृथ्वी प्रधान और कुंभ को वायु प्रधान राशि माना जाता है। पृथ्वी प्रधान राशि में रहने के पश्चात अब शनि देव शुक्रवार 29 अप्रैल को वायु प्रधान राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में शनि की तीसरी दृष्टि आपके लिए क्या फल लेकर आ रही है।

इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एसके उपाध्याय का कहना है कि शनिदेव न्याय प्रिय हैं साथ ही इस वर्ष यानि राजा भी हैं। यदि सूर्य दिन या प्रकाश या आत्मा हैं तो शनिदेव भीतर गहन भीतर अंवेषण करने वाले हैं। शनि अत्यंत साहसी हैं, क्योंकि वे कभी गलत चीज या कार्य को वर्दाश्त नहीं करते हैं, तभी तो यहां तक की सूर्य को भी दंडित करने के लिए अग्रसर हो गए थे, शनिदेव…

शनिदेव 14 भवनों के न्याय शास्त्री हैं, वे अब ढाई वर्षों तक मकर राशि में रहने के बाद कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में 07:52 बजे शनिदेव का प्रवेश हो रहा है। यहां ये जान लें कि शनिदेव अपनी राशि बदलने के पहले से ही अपना असर समस्त राशियों पर दिखाना शुरु कर देते हैं यहां तक कि वे किसी राशि से निकलने के बाद भी पुरानी राशि में कुुछ समय तक अपना प्रभाव दिखाते रहते हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि मकर से कुंभ में शनि का प्रवेश आपको कैसे करेगा प्रभावित।

12 राशियों पर शनि के परिवर्तन का असर

1. मेष Aries राशि :
अब शनिदेव आपके 11वें भाव में होंगे। इस समय शनिदेव आपकी आया व इच्छापूर्ति के स्वामी होंगे।जिसके फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। इस दौरान आपके चैलेंज्स भी पूरे होंगें जिसके फलस्वरूप आपके रूके कार्य भी आगे बढ़ेंगे। आय में लाभ तो होगा ही, लेकिन साथ ही आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, खास कर घुटनों के दर्द का। यहां इस बात का खास ध्यान रखें कि शनि के परिवर्तन के ठीक बाद ग्रहण पड़ रहा है, ऐसे में इस समय सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

2. वृषभ Taurus राशि :
शनि का ये परिवर्तन आपके लिए चमत्कारी रहेगा। शनि आपके भाग्य व 10वें यानि कर्म भाव के स्वामी होंगे। जिसके चलते भाग्य में वृद्धि के साथ ही आपको मेहनत के अनुसार भी फल मिलेगा। पदोन्नति की संभावना के बीच विदेशी संपर्क या रोजगार से भी लाभ होगा।

3. मिथुन Gemini राशि :
शनि आपके 8वें व 9वें भाव के स्वामी हैं। आपको अब तक जो पीड़ा रही है, वह अब दूर होगी। पुरानी मेहतन का पूरा लाभ मिलेगा। समय लाभदायक होने के साथ ही इस समयावधि में भाग्य का साथ मिलेगा। खेती या एग्रिकल्चर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बड़े लोगों से संपर्क लाभ देगा।

4. कर्क Cancer राशि :
गृहस्थी में तनाव रहेगा। व्यापार में लोहर,प्लास्टिकया मजदूर समस्या का कारण बनेंगे। विदेश जा सकते हैं या एमएनसी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। ध्यान रखें इस समय पार्टनरशिप से बचें।

5. सिंह Leo राशि :
अब शनि के इस परिवर्तन के फलस्वरूप आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय मेहनत ज्यादा करने के साथ ही विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वाणी पर विशेष संयम रखना होगा साथ ही जो भी बोलें पहले उस बारे में सोच विचार कर लें। इस समय आपको कई नए चैलेंज मिलेंगे।

6. कन्या Virgo राशि :
इस दौरान आप कुछ नया कर सकते हैं। साथ शनिदेव कुछ नए नए चैलेंज भी दे सकते हैं। जिसके चलते नई नई समस्याएं समाने आएंगी। वाणी पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही सेहत के मामले में पेट का भी विशेष ध्यान रखना होगा। घुटनों के नीचे दर्द रहने की संभावना है। धोखे से सतर्क रहें।

7. तुला Libra राशि :
आपके 4थें व 5वें भाव के स्वामी शनि हैं। इस दौरान शनि आपके लिए विशेष शुभ रहेंगे। खेल जगत के अलावा किसी रिसर्च में भी इस दौरान आप विशेष कार्य कर सकते हैं। विशेष धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

8. वृश्चिक Scorpio राशि :
इस समय शनि की ढ़ैय्या आपको परेशान कर सकती है। आपको गृहस्थी पर विशेष ध्यान देना होगा।मन में संशय बना रहेगा। कई चुनौतियां आपके समक्ष आएंगी। ध्यान रहे नए कार्य में एकाग्रता से ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में बॉस से तनाव रहने की संभावना है।

9. धनु Sagittarius राशि :
शनि इस दौरान आपके पराक्रम भाव मे आ रहे हैं। जिसके चलते आपके अनेक काम बनेंगे। साथ ही दोस्तों व भाइयों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें ये शनि अच्छा तभी होगा जब आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे। वहीं आपका भाग्य आपको आपके पिता व गुरुओं की कृपा व आशीर्वाद से ही लाभ देगा।

10. मकर Capricorn राशि :
आप पर इस दौरान साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण आपको आपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान स्थान परिवर्तन का भी योग है। इस समयावधि में माता की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आयात व निर्यात को लेकर भी सावधान रहना होगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय लाभ वाला रहेगा। इस समय पैसा आएगा। कुल मिलाकर ये समय मिलाजुला प्रभाव तो देगा, लेकिन आर्थिक लाभ भी अवश्य प्रदान करेगा।

11. कुंभ Aquarius राशि :
शनि का ये परिवर्तन आपके मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही आने वाले ये ढाई साल आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शानदार रहेंगे। लेकिन शनि की साढ़ेसाती के चलते पार्टनरशिप में परेशानी आ सकती है। गृहस्थी में परेशनी खड़ी होने के साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

सिर में दर्द होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाना लाभप्रद रहेगा। पति पत्नी के रिलेशन में तनाव के साथ ही जॉब में भी नई चुनौतियों का सामना करना होगा। कुल मिलाकर इसका प्रभाव आप पर मिला जुला होगा एक ओर जहां आपके समक्ष कुछ दिक्कतें आएंगी वहीं दूसरी ओर आपको यह समय आर्थिक मामलों में भी लाभ देगा।

12. मीन Pisces राशि:
शनि का ये परिवर्तन आपकी जॉब में किसी प्रकार के परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है। मुमकिन है इस दौरान आपका स्थान परिवर्तन भी हो। यह समय आपके खर्चों में इजाफा कराएगा। ध्यान रखें समय अनुकूल नहीं है। जोड़ों के दर्द से बचें। इस समय से ही आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव में भी आएंगे। उचित होगा कि काले घोड़े के नाल का छल्ला शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में धारण करें।

ऐसे समझें शनि के अशुभ संकेत
– शनि जबअशुभ फल देने लगते हैं, तो व्यक्ति पर अचानक काम का बोझ बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कभी कभी तो न चाहते हुए भी उसे अनचाहें काम तक करने पड़ते हैं।

– शनि के अशुभ होने पर कोई आपको झूठे मामलों में भी फंसा सकता है। जिस वजह से आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है और साथ ही आप मानसिक तनाव से घिर सकते है। इसके अलावा आपका कार्यस्थल पर डिमोशन भी हो सकता है।

– शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति के गुस्से में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है साथ ही मन में लालच भी बढ़ जाता है। धर्म से जुड़े कामों से दूरी बनाने के साथ ही ऐसे व्यक्ति को बुरी आदतें भी लग जाती हैं।

– शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कुत्ता काट सकता है। या फिर कोई जानवर आप पर हमला कर सकता है। इसमें आप गंभीर रुप से घायल भी हो सकतेे हैं।

ये हैं शनि के उपाय (मान्यतानुसार)
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि को न्याय का देवता माना जाता है और वे आपके कर्म के हिसाब से ही फलों को प्रदान करते हैं। ऐसे में कई बार अनजाने में हुए कुछ कर्मों के दंड से माफी के लिए हमारे द्वारा शनि देव के कुछ उपायों की मदद से कृपा प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा शनिदेव की साढ़े साती व ढ़ेय्या के दौरान भी इन उपायों को करके शनि देव की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

– शनि दोष का प्रभाव कम करने के लिए आप तेल, छाता,जूते-चप्पल, लकड़ी का पलंग, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

– शनि दोष को दूर करने के लिए गाय को चारा खिलाएं। इसके अलावा आप मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिला सकते हैं।

– इसके अलावा अमावस्या तिथि पर किसी नदीं में जाकर स्नान करें और गरीब लोगों को दान करना चाहिए।

– शनि के शुभ फल पाने के लिए 19 शनिवार के व्रत करने से भी शनि ग्रह का प्रभाव कम होता है।

newsletter
Home / Astrology and Spirituality

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News