बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

रोमांस के किंग शाहरुख और गौरी की शादी को हो चुके है 27 साल

कहते है की शादी का बंधन जन्मों जन्म तक रहता है। भारत में तो कहा जाता है की शादी 7 जन्मों तक का बंधन होता है।

रोमांस के किंग शाहरुख और गौरी की शादी को हो चुके है 27 साल
कहते है की शादी का बंधन जन्मों जन्म तक रहता है। भारत में तो कहा जाता है की शादी 7 जन्मों तक का बंधन होता है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान और उनकी पत्नी गौरी ख़ान को शादी किए हुए 27 साल हो चुके है। 27th anniversary of shahrukh khan and gauri khans marriage 2 25 अक्टूबर 1991 को हुई थी दोनों की शादी वैसे तो शाहरुख ख़ान और गोरी एक दूसरे को शादी से पहले से ही जानते थे। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। उसके बाद दोनों 25 अक्टूबर 1991 को एक दूसरे के हो गए थे। इसी बीच शाहरुख ख़ान बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे और उनकी पत्नी उनका साथ निभा रही थी। गोरी ख़ान के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद शाहरुख ख़ान नें बॉलीवुड में आपार सफलताएं हासिल की। दोनों की शादी हिंदु रिती रिवाजों के अनुसार हुई थी। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे है आर्यन ख़ान, सुहाना ख़ान  और अबराम ख़ान। दिल्ली से शुरु हुई मोहब्बत मुंबई तक पहुंची आप को बता दें की शाहरुख ख़ान और गोरी के बीच प्रेम की पहली उपज दिल्ली की सड़को पर हुई थी। लोग कहते है की शाहरुख ख़ान नें खुद गोरी को प्रपोज किया था जिसके बाद गौरी नें उनसे दोस्ती की थी। बाद में दोनों मुंबई में शिफ्ट हो गए थे। 27th anniversary of shahrukh khan and gauri khans marriage 1 शादी के साथ-साथ यह जोडी प्रोफेशनल लाइफ में भी एक साथ है आप को बता दे की शादी के बंधन में बंधे शाहरुख ख़ान और गोरी पर्सनल लाइफ में तो एकसाथ रहते है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में भी वे दोनों एक साथ काम करते है। सन 2002 में फिल्म प्रोशक्शन और डिस्ट्रिब्युशन कंपनी 'रेड चिली एंटरटेनमेंट' शुरु की थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में रिलीज होने वाली शाहरुख खान की 'जीरो' मूवी और 2019 में आने वाली 'बदला' रेड चिली एंटरटेंमेंट की ही हैं।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →