Advertising
<

पटाखा कारोबारियों की नुकसान की भरपाई करे सरकार!

536
पटाखा कारोबारियों की नुकसान की भरपाई करे सरकार!
पटाखा कारोबारियों की नुकसान की भरपाई करे सरकार!

दिल्ली एनसीआर में पटाखा बैन से विक्रेताओं को भारी भरकम नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पटाखा विक्रेताओं का मांग है, उनको हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पटाखा पर बैन लगा दिया, जिसके बाद से ही पटाखा कारोबारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आइये खबर पर एक नजर डालते है…

पटाखा बैन होन के मामलें में खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सरकार से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पटाखा विक्रेताओं को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करे। संगठन का कहना है कि पटाखा बैन होने से कारोबारियों के पास 500 करोड़ रुपये तक के पटाखे पड़े हुए हैं, ऐसे में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

 

बिना की गलती की सजा मिली…

आपको बता दें कि संगठन का ये भी कहना है कि दिल्ली के पटाखा विक्रेताओं को बिना उनकी किसी गलती के बिना भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, दिवाली के एक महीने पहले ही पटाखों की तैयारी शुरू हो जाती है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन पटाखा कर्मचारियों की दिवाली तो सुनी हो गई है।

लाइसेंस मिला था…

पटाखा बैन मामलें पर संगठन ने कहा कि कारोबारियों को लाइसेंस मिला था, यही कारण है कि उन्होंने पटाखा खरीद लिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एकाएक झटका दे दिया।

Advertising

 

विक्रेताओं को हुआ नुकसान…

संगठन का ये भी कहना है कि विक्रेताओं ने जहाँ से माल लिया था वो वापस लेने से मना कर रहे है, ऐसे में करोड़ो का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई अब सरकार करे।